कुर्साकांटा संवाददाता रंजन राज
कुर्साकांटा प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कुआडी़ के हाईस्कूल टोला के ग्रामीण स्कूली बच्चै, SSB के जवान बदहाल सड़क से आवागमन करने को मजबूर है। दो दर्जन से अधिक परिवार के बाशिंदे व स्कूली बच्चे, जवानों को मुख्य मार्ग तक पहुंचने के लिए उबड खाबड, बड़े-बड़े गड्ढे वाले रास्ते से आवागमन करने को मजबूर हैं। बारिश के साथ ही इस सड़क की सूरत बदल गई हैं। आलम यह हैं कि मार्ग में बड़े़-बड़े गड्डों ने स्थाई स्थान बना लिया हैं। मार्ग में पैदल चलना मुश्किल होता है। दूसरा विकल्प नहीं होने के कारण ग्रामीण स्कूली बच्चे इस मार्ग से आवागमन करने के लिए मजबूर हैं । ग्रामीणों का कहना कि एक ओर पूरे प्रदेश में प्रधानमंत्री , मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना से सड़कों का जाल बिछाया जा रहा हैं तो इस मार्ग को क्यूं भुला दिया गया हैं जबकि स्थानीय लोगों के द्वारा इस समस्या के समाधान के लिए क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को भलीभांति परिचित करा दिया गया हैं। ग्रामीणों, शिक्षकों व स्कूली बच्चों में में रोष हैं उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि इस गंभीर समस्या पर ध्यान देते हुए शीघ्र ही सड़क बनवाया जाए।
आवागमन की समस्या से जूझ रहे हाई स्कूल टोला के ग्रामीण अरविंद मंडल, बीकू पासवान, दिलीप पासवान, राजू मंडल सरवन मंडल, दासजी आदि ने बताया कि यह हम लोगों को मुख्य मार्ग से जोड़ने वाला एक ही मार्ग हैं । टोला वासियों के अलावा किसान, स्कूली छात्र आने जाने के लिए इसी सड़क पर निर्भर हैं। बावजूद इसके इसकी फिक्र न तो स्थानीय प्रशासन को हैं और ना हीं यहां के जनप्रतिनिधियों को।स्कूल जाने वाले छात्र और शिक्षक ने बताया कि स्कूल जाते समय यहां से गुजरने के दौरान अनेकों बार गिर चुके हैं। यूनीफार्म खराब हो जाता हैं वहीं शिक्षकों ने कहा कि इस सड़क का निर्माण होना चाहिए हर रोज इस रास्ते से 400 सो से अधिक बच्चे इस रास्ते से आते जाते हैं कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है ऐसे में जनप्रतिनिधि और प्रशासन को ध्यान देना चाहिए।





















