संजय कुमार संवाददाता पलासी अररिया।
पलासी प्रखंड क्षेत्र में जलस्तर में वृद्धि के कारण धर्मगंज एवं पिपरा बिजवार पंचायत के आधा दर्जन से अधिक गांव में नदी का पानी घुसने लगा है वहीं धर्मगंज से मेहरो चौक जाने वाली मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क के उपर से पानी बहने लगा है जिससे आम लोगों का आवाजाही प्रभावित हुआ है। वहीं धर्मगंज पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अबू बकर व पसस बिनोद ऋषिदेव आदि ने जानकारी देते हुए कहा कि धर्मगंज व भट्टाबाड़ी सोहदी लकड़कट्टा जरियाखारी पासवान टोला छतरबाड़ी व छपनियाँ व मंडल टोला आदि के निचले हिस्से में पानी फैलने लगा है वहीं धर्मगंज एवं पिपरा बिजवार के जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन से प्रभावित लोगों को आर्थिक मदद व बकरा नदी में हो रही उफान से जलस्तर में वृद्धि होने से आधा दर्जन से अधिक गांव के निचले इलाकों में फैलना शुरू हो गया है वहीं धर्मगंज से मेहरो चौक जाने वाली सड़क के चतरा धार के आरपार बहता पानी है।
वहीं नेपाल तराई क्षेत्र में भारी वर्षा व नेपाल जल अधिग्रहण क्षेत्र से पानी छोड़े जाने के कारण बकरा नदी उफनाने लगी हैं वहीं जिस कारण धर्मगंज व पिपड़ा बिजवार पंचायत के आधा दर्जन से अधिक गांव के निचले इलाकों में बकरा नदी का पानी घुसने लगा हैं बकरा नदी का पानी धर्मगंज से मेहरो चोक जाने वाली सड़क पर बहने लगा हैं जिस से लोगो का आवाजाही प्रभावित हो गया है मिली जानकारी के अनुसार धर्मगंज पंचायत के पंसस विनोद ऋषिदेव व मुखिया प्रतिनिधि अबु बकर संतोष कुमार पंजियार उद्यानन मंडल ने बताया कि मंगलवार से बकरा नदी के जल स्तर में उफान आना शुरू हो गया है जिसके कारण धर्मगंज पंचायत के निचले गांव धर्मगंज भाटाबाड़ी सोहददी लकरकट्टा जरियाखाड़ी पासवान टोला लड़ायया टोला छतरा बाड़ी छपनिया का मंडल टोला यादव टोला शेर साह आबादी टोला उत्तरी देहती पंचायत में कुधेली काचमह आदि गांव के निचले इलाकों में पानी फैलना शुरू हो गया हैं पंसस विनोद ऋषिदेव व राज कुमार ने प्रशासन से पीड़ित परिवारों के लिये राहत सामग्री मुहैया कराने की मांग की हैं इधर सीओ शुशील कान्त सिंह ने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में उनकी पैनी नजर हैं सभी प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण उनके तथा हल्का कर्मचारियों द्वारा किया जा रहा हैं।





















