मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर गहरा दुख जताते हुए राहत कार्य और उच्च स्तरीय जांच के दिए निर्देश
मुख्य सचिव और डीजीपी घटना के तुरंत बाद हाथरस रवाना
मीरा प्रवीण वत्स, विशेष संवाददाता नजरिया न्यूज, 02जुलाई।
उत्तर प्रदेश के हाथरस में भोले बाबा के सत्संग के बाद पहले निकलने की होड़ से भगदड़़ मच गई। कुचलने से 100से अधिक लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में ज्यादातर महिलाएं हैं। कई लोगों की हालत गंभीर है। ऐसे में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। हादसा हाथरस जिले से 47 किमी दूर फुलरई गांव में मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे हुई।
सीएम योगी ने हादसे पर दुख जताया ।
सीएम योगी ने हादसा पर दुख जताया है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही घायलों के उचित उपचार के भी निर्देश दिए हैं। घटना के कारणों को जानने के लिए उच्च स्तरीय जांच के भी निर्देश दिए।
भगदड़ क्यों मची?
बताया जाता है कि सत्संग खत्म हो गया था। एक साथ लोग निकल रहे थे। हॉल छोटा था। गेट भी पतला था। पहले निकलने के चक्कर में भगदड़ मच गई। लोग एक दूसरे पर गिर पडे़। ज्यादातर महिलाएं और बच्चे थे। इस वजह से 150 से अधिक लोग घायल भी हो गए।