आदित्य दत्ता नजरिया न्यूज़ रानीगंज
सोमवार की देर रात्रि बौसी थाना क्षेत्र स्थित गुणबंती पेट्रोल पंप के
समीप तेज गति बाईक ने अनियंत्रित होकर एक खंभा में ठोकर मार दिया। तेज रफ्तार में बाइक खंभा से टकड़ा ने के बाद चालक बुरी तरह घायल हो गया। जबकि बाईक पर पीछे बैठे युवक ने गंभीर रूप से घायल होने के कारण घटनास्थल पर ही मौत हो गई । गंभीर रूप से घायल युवक बाईक चालक बंटी कुमार राम का ईलाज पूर्णिया सदर अस्पताल में चल रहा है।जानकारी के मुताबिक मृतक युवक सोमवार की देर रात्रि अपने साथी गुणबंती वार्ड संख्या 6 निवासी बंटी राम के साथ बसैटी प्राथमिक उपस्वस्थ केंद्र किसी काम से गया था ।उपस्वास्थ्य केंद्र से घर वापस लौट रहा था।
बाईक के तेज रफ्तार के कारण बाईक अनियंत्रित होकर गुणबंती पेट्रोल पंप के सामने बिजली का खंभा से टकरा गई।जिससे बाईक चालक गुणबंती वार्ड संख्या 6 निवासी बंटी राम पिता बिरेंद्र राम गंभीर रूप से घायल हो गया तो पीछे बैठ युवक सुशिल कुमार राय (18) पिता राजीव राय घटनास्थल की मौत घटना स्थल पर ही हो गई ।बौसी थानाध्यक्ष विकास पासवान ने पुलिस बल को भेजकर मृतक सुनील राय के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों का सुपुर्द कर दिया है। सुशील कुमार राय पिता राजीव कुमार राय की मौत के बाद गुणवंती पंचायत वार्ड तीन में मातम का माहौल बना हुआ है। सुशील कुमार राय के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है।





















