संजय कुमार संवाददाता पलासी अररिया
पलासी प्रखंड कार्यालय में बीडीओ आदित्य प्रकाश के अध्यक्षता में बीएलबीसी की त्रैमासिक बैठक आयोजित की गई है वहीं बैठक में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न बैंकों के प्रबंधकों समेत अन्य ने भाग लिया था वहीं मिली जानकारी मुताबिक बैठक में पीएमईजीपी एवं पीएमएफएमई में शाखा वार दिये गए लक्ष्य को सितंबर – 2024 तक पुरा करना है वहीं मुद्रा लोन एवं जीविका लोन में ऋण स्वीकृति की संख्या को बढ़ाना है
वहीं केसीसी एवं एनिमल हसबैंडरी के आवेदनों की त्वरित स्वीकृति कर लाभुकों को ऋण वितरण करना है वहीं सर्टिफिकेट केस का पंजीयन अब सिर्फ जिला सर्टिफिकेट ऑफिसर के यहाँ ही कराया जाना है तथा पीएमएसबीवाई तथा एपीवाई योजनाओं का लाभ ज्यादा से ज्यादा लाभुकों तक पहुंचाने जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा की गई है वहीं बैठक में विभिन्न बैंकों के प्रबंधक सुधाकर सुधांशु व पन्नानंद कुमार व वयोगेंद्र कुमार व योगेश राजेश रंजन व अमर कुमार आदि ने भाग लिया गया है





















