आदित्य दत्ता नजरिया न्यूज़ रानीगंज
सरकार द्वारा अवैध बालु खनन पर लाख प्रतिबंध के बाबजूद रानीगंज थाना क्षेत्र स्थित फरियानी नदी में अवैध बालू खनन बदस्तूर जारी है। रानीगंज थाना पुलिस ने बुधवार के दिन दहाड़े फरियानी नदी कोरिया घाट से अवैध खनन कर बालु लोड ट्रैक्टर जप्त किया है। ट्रैक्टर मालिक का नाम रानीगंज नगर पंचायत वार्ड 13निवासी कलानंद शर्मा है। बताया जा रहा है।मामले को लैकर थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया है बुधवार के दिन रानीगंज नगर पंचायत वार्ड 13 निवासी कलानंद शर्मा सेवा निवृत्त वफादार का महिन्द्रा ट्रैक्टर नम्बर BR115D 8170 फरियानी नदी कोरिया से अवैध बालु खनन कर ट्रेलर पर लोड कर रहा था। मौके पर पहुंचकर पुलिस प्रशासन के द्वारा ट्रैक्टर व ट्रेलर जप्त किया गया है।
बताते चलें की रानीगंज फरियानी नदी में अवैध बालु खनन का खेल बदस्तूर जारी है।नदी में अवैध बालु खनन को लेकर रानीगंज थाना क्षेत्र स्थित फरियानी नदी में सरकार के लाख प्रयास के बाबजुद रूक नहीं रहा है।बताया जा रहा है रानीगंज नगर पंचायत वार्ड 13 निवासी कलानंद शर्मा का ट्रैक्टर व ट्रेलर फरियानी नदी कोरिया घाट से अवैध बालू खनन कर लोडेड पुलिस द्वारा जप्त किया गया है। बताया जा रहा है रानीगंज नगर पंचायत वार्ड 13निवासी कलानंद शर्मा बराबर फरियानी नदी में दिन दहाड़े बालु खनन कर बिक्री करता है। बताते चलें की, फरियानी नदी से प्रतिदिन लाखों रुपये का बालु अवैध खनन किया जा रहा है। एक तरफ खनन माफिया फरियानी नदी में अवैध बालु खनन कर मालामाल हो रहे हैं वहीं दुसरी ओर सरकार को भारी राजस्व की छति हो रही है। बालु माफिया द्वारा नदी में लगातार अवैध बालु खनन किये जाने से नदी की धार आबादी वाली हिस्सा की ओर बढ़ रही है। जिस कारण आबादी वाली हिस्सा में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। नदी में लगातार अवैध बालु खनन किये जाने से नदी के अस्तित्व पर खतरा मंडरा रहा है।
जबकि थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया की फरियानी नदी में खनन माफिया द्वारा अवैध बालु खनन के मद्देनजर पुलिस प्रशासन की पैनी निगाह है। छापामारी अभियान लगातार किया जा रहा है।





















