संजय कुमार संवाददाता पलासी अररिया
पलासी थाना पुलिस ने रविवार को गश्ती के दौरान थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार के निर्देशानुसार पर धर्मगंज व खेखवा चोक के गांव में छापेमारी के क्रम में सतेश बोतल नेपाली रेशम लीची शराब बरामद करते हुए एक कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया है वहीं इस बात को लेकर सअनि अमित राज के द्वारा पलासी थाना कांड संख्या 212/24 दर्ज प्राथमिकी में सअनि अमित राज ने कहा है कि रविवार को गश्ती के दौरान पलासी थानाध्यक्ष के द्वारा सूचना दिया गया कि धर्मगंज चौक पर एक व्यक्ति नेपाली शराब लेकर खडा है वहीं सूचना सत्यापन के लिए धर्मगंज चौक पहुंचा तो देखा कि एक व्यक्ति पुलिस वाहन को देखकर भागने लगा जिसको पुलिस बल के सहयोग से पकड़ लिया गया है वहीं उनका तलाशी लिया गया तो उनके पास से दो बोतल रेशम लीची शराब नेपाली बरामद करते हुए गिरफ्तार कर थाना लाया जा रहा था वहीं इस क्रम में पुनह पलासी थानाध्यक्ष द्वारा सूचना दिया गया खेखवा चौक गांव के ठाकुर टोला के सुरेन्द्र साह उर्फ सुरेन अपने घर पर शराब रखता व बेचता है वहीं सूचना का सत्यापन के लिए पुलिस बल के साथ उनके घर पर छापेमारी करने पर पच्चीस बोतल रेशम लीची नेपाली शराब उनके टुबेल के समीप एक बोरा से बरामद किया गया है वहीं पलासी थानाध्यक्ष मिथलेश कुमार ने बताया कि फरार अभियुक्त को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा



















