• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Science
  • World
  • Lifestyle
  • Tech
नई दिल्ली -नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू किंग मेकर-नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली

नई दिल्ली -नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू किंग मेकर-नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली

June 10, 2024
कुआरी पंचायत में सहयोग शिविर, ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं

कुआरी पंचायत में सहयोग शिविर, ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं

July 23, 2026
सिरसिया-हनुमानगंज सहयोग शिविर में उमड़ी भीड़, समस्याओं का हुआ त्वरित समाधान

सिरसिया-हनुमानगंज सहयोग शिविर में उमड़ी भीड़, समस्याओं का हुआ त्वरित समाधान

July 23, 2026
नए राशन कार्ड के लिए आवेदन शुरू, पात्र परिवार जल्द करें ऑनलाइन आवेदन : गुड्डू यादव

नए राशन कार्ड के लिए आवेदन शुरू, पात्र परिवार जल्द करें ऑनलाइन आवेदन : गुड्डू यादव

July 23, 2026
अपाची बाइक से भाग रहा युवक पुलिस के हत्थे चढ़ा, 100 ग्राम स्मैक बरामद

अपाची बाइक से भाग रहा युवक पुलिस के हत्थे चढ़ा, 100 ग्राम स्मैक बरामद

July 23, 2026
गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज अररिया में ‘आर्ट ऑफ विनिंग स्ट्रेस’ पर सेमिनार आयोजित

गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज अररिया में ‘आर्ट ऑफ विनिंग स्ट्रेस’ पर सेमिनार आयोजित

July 23, 2026
पूर्व विधायक के प्लॉट में बने मकान से 158 किलो गांजा बरामद, किरायेदार फरार

पूर्व विधायक के प्लॉट में बने मकान से 158 किलो गांजा बरामद, किरायेदार फरार

July 23, 2026
चहटपुर पंचायत में सहयोग शिविर, ग्रामीणों की समस्याओं का हुआ समाधान

चहटपुर पंचायत में सहयोग शिविर, ग्रामीणों की समस्याओं का हुआ समाधान

July 23, 2026
बरदाहा पुलिस ने 48.45 ग्राम स्मैक के साथ युवक को दबोचा

बरदाहा पुलिस ने 48.45 ग्राम स्मैक के साथ युवक को दबोचा

July 23, 2026
नवाबगंज पंचायत में सहयोग शिविर, राजस्व मामलों के सबसे अधिक आवेदन

नवाबगंज पंचायत में सहयोग शिविर, राजस्व मामलों के सबसे अधिक आवेदन

July 23, 2026
इस्लामपुर में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 300 बच्चों का हुआ मुफ्त इलाज।

इस्लामपुर में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 300 बच्चों का हुआ मुफ्त इलाज।

July 23, 2026
रेनकट से पुल के अप्रोच पथ पर गड्ढा, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

रेनकट से पुल के अप्रोच पथ पर गड्ढा, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

July 23, 2026
जोगबनी रेलवे स्टेशन पर मानव तस्करी व बाल श्रम के खिलाफ चला जागरूकता अभियान।

जोगबनी रेलवे स्टेशन पर मानव तस्करी व बाल श्रम के खिलाफ चला जागरूकता अभियान।

July 23, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, July 24, 2026
  • Login
NAJARIA NEWS
  • Home
  • बिहार न्यूज़
    • अररिया न्यूज़
    • पुर्णिया
    • किशनगंज
  • झारखण्ड
    • रांची
    • दुमका
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • अयोध्या
    • सुल्तानपुर
    • जोनपुर
  • धर्म
    • धार्मिक
  • कैरियर
  • Video News
  • E-Paper
No Result
View All Result
NAJARIA NEWS
No Result
View All Result
Your text

नई दिल्ली -नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू किंग मेकर-नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली

by Kumar Shrivastav
June 10, 2024
0
नई दिल्ली -नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू किंग मेकर-नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली
Share on FacebookShare on Twitter
Post Views: 1,461
  • 2019 में बीजेपी के पास सरकार बनाने के लिए पूर्ण बहुमत था, 2024 में बीजेपी के पास सरकार बनाने के लिए पूर्ण बहुमत नहीं है
  • नरेंद्र मोदी की अगुवाई में एनडीए गठबंधन ने 543 में से 293 सीटों पर जीत दर्ज कर सरकार बनाई है
  • नरेंद्र मोदी की तीसरी कैबिनेट में कुल 30 कैबिनेट मंत्रियों को जगह दी गई है

प्रतिभा सिंह नई दिल्ली/मीरा प्रवीण वत्स, विशेष संवाददाता/वीरेंद्र चौहान, किशनगंज, अशोक सिंह सुबेदार , मुंबई अनिल उपाध्याय जौनपुर, नजरिया न्यूज, 09जून।

रविवार को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने एनडीए के नेता नरेंद्र मोदी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जिसके बाद वो स्वतंत्र भारत के 20वें प्रधानमंत्री बन गए हैं।

एनडीए सरकार में मोदी के अलावा 30 नेताओं ने कैबिनेट मंत्री की, 5 नेताओं ने राज्य मंत्री(स्वतंत्र प्रभार) और 36 नेताओं ने राज्य मंत्री की शपथ ली है।

बीजेपी नेता नरेंद्र मोदी 2014 में पहली बार देश के प्रधानमंत्री चुने गए थे। इससे पहले लगातार तीन कार्यकाल तक वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे थे।

हालांकि जिस तक 2019 में बीजेपी के पास सरकार बनाने के लिए पूर्ण बहुमत था, 2024 में बीजेपी के पास सरकार बनाने के लिए पूर्ण बहुमत नहीं है।

नरेंद्र मोदी की अगुवाई में एनडीए गठबंधन ने 543 में से 293 सीटों पर जीत दर्ज कर सरकार बनाई है।

नरेंद्र मोदी की तीसरी कैबिनेट में कुल 30 कैबिनेट मंत्रियों को जगह दी गई है।

इसमें में जहां कुछ पुराने चेहरों को बरकरार रखा गया है, वहीं कुछ नए चेहरों को भी शामिल किया गया है।

वहीं कैबिनेट में बीजेपी ने गठबंधन के अपने साथियों का भी ख्याल रखा है।तेलुगु देशम पार्टी, हिंदुस्तान अवाम मोर्चा, लोक जनशक्ति रामविलास, जनता दल सेक्युलर और जनता दल यूनाइटेड को भी कैबिनेट में शामिल किया है।

किंग मेकर चंद्रबाबू नायडू

1. राजनाथ सिंह ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली है। पिछली सरकार में राजनाथ सिंह रक्षा मंत्री का पद संभाल चुके हैं।2014 में बीजेपी सरकार बनने के बाद वो गृह मंत्री बने थे, बाद में मोदी के दूसरे कार्यकाल में वो रक्षा मंत्री रहे थे। राजनाथ सिंह लखनऊ से सांसद चुने गए हैं।

2. अमित शाह ने तीसरे नंबर पर कैबिनेट मंत्री के पद की शपथ ली है।पिछली सरकार में अमित शाह ने केंद्रीय गृह मंत्री का पद संभाला। अमित शाह गुजरात की गांधीनगर सीट से दूसरी बार सांसद चुने गए हैं।

3. नितिन गडकरी ने चौथे नंबर पर शपथ ली है। उन्होंने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली है।नितिन गडकरी महाराष्ट्र के नागपुर से सांसद चुने गए हैं।

4. बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा फिलहाल राज्यसभा सांसद हैं और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।

5. मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश की विदिशा लोकसभा सीट से सांसद चुने गए हैं।

6. निर्मला सीतारमण पिछली सरकार में ने वित्त मंत्री का पद संभाला था। निर्मला सीतारमण रक्षा मंत्री भी रह चुकी हैं। निर्मला सीतारमण राज्यसभा सांसद हैं।

7. एस जयशंकर नरेंद्र मोदी की पिछली सरकार में विदेश मंत्री का पद संभाल चुके हैं। एस जयशंकर गुजरात से राज्यसभा सांसद हैं।जयशंकर लगातार दूसरी बार कैबिनेट मंत्री बने हैं।

8. हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल ने भी कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है. मनोहर लाल पहली बार कैबिनेट मंत्री बने हैं. उन्होंने मार्च में हरियाणा के सीएम पद से इस्तीफा दिया। मनोहर लाल हरियाणा की करनाल लोकसभा सीट से सांसद चुने गए हैं।

9. जेडीएस के एच डी कुमारस्वामी कर्नाटक के पूर्व सीएम रह चुके हैं।18वें लोकसभा चुनाव में कुमारस्वामी ने कर्नाटक की मांड्या सीट से जीत दर्ज की है. कुमारस्वामी भारत के पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा के बेटे हैं।

10. पीयूष गोयल उत्तरी मुंबई लोकसभा सीट से सांसद चुने गए हैं. वो नरेंद्र मोदी की पहली दोनों सरकारों में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं।
. धर्मेंद्र प्रधान पिछली दोनों सरकारों में कैबिनेट मंत्री रहे हैं. वो पेट्रोलियम मंत्री और शिक्षा मंत्री का पद संभाल चुके हैं. ओडिशा की संबलपुर सीट से धर्मेंद्र प्रधान लोकसभा सांसद चुने गए हैं।

12. बिहार के पूर्व सीएम और हिन्दुस्तान आवाम मोर्चा के प्रमुख जीतनराम मांझी ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है।जीतनराम मांझी पहली बार कैबिनेट मंत्री बने हैं। वो गया लोकसभा सीट से सांसद चुने गए हैं।

13. जेडीयू के राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह पहली बार कैबिनेट मंत्री बने हैं। बिहार की मुंगेर लोकसभा सीट से ललन सिंह सांसद चुने गए हैं।वो बिहार सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं।

14. सर्बानंद सोनोवाल पिछली सरकार में भी कैबिनेट मंत्री थे. सोनोवाल असम के सीएम भी रह चुके हैं। डिब्रूगढ़ लोकसभा सीट से सोनोवाल सांसद चुने गए हैं।

15. डॉ वीरेंद्र कुमार मध्य प्रदेश की टीकमगढ़ लोकसभा सीट से सांसद चुने गए हैं। वीरेंद्र कुमार नरेंद्र मोदी की पहली दो सरकारों में भी मंत्री रह चुके हैं।

16. टीडीपी के राममोहन नायडू आंध्र प्रदेश की श्रीकाकुलम सीट से लोकसभा सांसद चुने गए हैं।

17. प्रह्लाद जोशी नरेंद्र मोदी की पिछली सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं।

18. जुएल उरांव ओडिशा की सुंदरगढ़ लोकसभा सीट से सांसद चुने गए हैं। जुएल उरांव पीएम मोदी की पहली सरकार में मंत्री रह चुके हैं।

19. गिरिराज सिंह बिहार की बेगूसराय सीट से सांसद चुने गए हैं।गिरिराज सिंह पीएम मोदी की पहली दोनों सरकारों में मंत्री रह चुके हैं।

20. अश्विनी वैष्णव पिछली सरकार में रेल मंत्री रहे हैं। वो ओडिशा से राज्यसभा सांसद हैं।

11. 21. ज्योतिरादित्य सिंधिया मध्य प्रदेश की गुना सीट से सांसद चुने गए हैं। वो चौथी बार केंद्र सरकार में मंत्री बने हैं।सिंधिया नरेंद्र मोदी की सरकार में दूसरी बार मंत्री बनने के अलावा यूपीए सरकार की दोनों सरकारों में मंत्री रहे हैं।2020 में सिंधिया ने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी ज्वाइन कर ली थी. हालांकि 2019 में सिंधिया गुना से लोकसभा चुनाव हार गए थे।

22. भूपेंद्र यादव राजस्थान की अलवर लोकसभा सीट से सांसद चुने गए हैं।भूपेंद्र यादव पिछली सरकार में भी कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं. वो दो बार राज्यसभा सांसद रह चुके हैं।

किंग मेकर मुख्यमंत्री बिहार नीतीश कुमार

23. गजेंद्र सिंह शेखावत राजस्थान की जोधपुर लोकसभा सीट से सांसद चुने गए हैं. गजेंद्र सिंह शेखावत पीएम मोदी की पिछली सरकार में भी कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं।

24. अन्नपूर्णा देवी झारखंड के कोडरमा से सांसद हैं. अन्नपूर्णा देवी दूसरी बार केंद्र सरकार में मंत्री बनी हैं।

25. किरेन रिजिजू अरुणाचल प्रदेश से लोकसभा सांसद चुने गए हैं. रिजिजू दो बार राज्यमंत्री और एक बार कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं।

26. हरदीप सिंह पुरी उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सांसद हैं. वो नरेंद्र मोदी की पहली दोनों सरकारों में भी मंत्री रहे हैं।

27. मनसुख मांडविया पिछली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे हैं. गुजरात की पोरबंदर लोकसभा सीट से मनसुख मांडविया पहली बार सांसद चुने गए हैं. हालांकि दो बार मनसुख मांडविया राज्यसभा सांसद भी रह चुके हैं।

28. जी किशन रेड्डी तेलंगाना की सिकंदराबाद सीट से सांसद चुने गए हैं. नरेंद्र मोदी की पिछली सरकार में भी जी किशन रेड्डी केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं।

29. लोक जनशक्ति (रामविलास) के चिराग पासवान ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है. चिराग पासवान पहली बार केंद्र सरकार में मंत्री बने हैं. चिराग पासवान बिहार की हाजीपुर लोकसभा सीट से सांसद चुने गए हैं. एलजेपी (रामविलास) के पांच सांसदों को 18वें लोकसभा चुनाव में जीत मिली है और उनकी पार्टी का स्ट्राइक रेट 100 फीसदी रहा है।

30. सीआर पाटिल ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है. सीआर पाटिल गुजरात के नवसारी लोकसभा सीट से सांसद चुने गए हैं. सीआर पाटिल पहली बार केंद्र सरकार में मंत्री बने हैं।
राव इंद्रजीत सिंह- हरियाणा की गुड़गांव लोकसभा सीट से छठी बार सांसद चुने गए हैं।इंद्रजीत सिंह नरेंद्र मोदी की पिछली दोनों सरकारों में मंत्री रह चुके हैं।
जितेंद्र सिंह- उधमपुर सीट से सांसद चुने गए हैं. जितेंद्र सिंह नरेंद्र मोदी की पिछली सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं।
अर्जुन राम मेघवाल- राजस्थान की बीकानेर लोकसभा सीट से सांसद हैं और नरेंद्र मोदी की पिछली सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं।
प्रताप राव गणपत राव माधव- शिवसेना एकनाथ शिंदे गुट के सांसद हैं और उन्होंने बुलढाणा लोकसभा सीट से जीत दर्ज की है. वो पहली बार केंद्र सरकार में मंत्री बने हैं।
जयंत चौधरी- राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष हैं और राज्यसभा सांसद हैं. जयंत चौधरी की पार्टी के लोकसभा में दो सांसद हैं. इस साल की शुरुआत में जयंत चौधरी एनडीए गठबंधन का हिस्सा बने थे।
मोदी और बीजेपी के लिए नीतीश कुमार और आंध्र प्रदेश के टीडीपी सुप्रीमो चंद्र बाबू नायडू एनबीए सरकार के ‘किंग मेकर’हैं।

Share this on WhatsApp
Share197Tweet123Share49
Kumar Shrivastav

Kumar Shrivastav

Related Posts

कुआरी पंचायत में सहयोग शिविर, ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं

कुआरी पंचायत में सहयोग शिविर, ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं

by Office Araria
July 23, 2026
0

नजरिया न्यूज़, कुआरी /अररिया। कुर्साकांटा प्रखंड की कुआरी पंचायत स्थित उच्च विद्यालय परिसर में मंगलवार को जिला प्रशासन के निर्देश...

सिरसिया-हनुमानगंज सहयोग शिविर में उमड़ी भीड़, समस्याओं का हुआ त्वरित समाधान

सिरसिया-हनुमानगंज सहयोग शिविर में उमड़ी भीड़, समस्याओं का हुआ त्वरित समाधान

by Office Araria
July 23, 2026
0

नजरिया न्यूज़, भरगामा /अररिया। भरगामा प्रखंड की सिरसिया-हनुमानगंज पंचायत में मंगलवार को आयोजित पंचायत स्तरीय सहयोग शिविर में ग्रामीणों की...

  • Trending
  • Comments
  • Latest
अररिया – छापामारी के दौरान फुलकाहा थाना के SI की हुई संदेह हास्यपद स्थिति में मौत

अररिया – छापामारी के दौरान फुलकाहा थाना के SI की हुई संदेह हास्यपद स्थिति में मौत

March 13, 2025

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए रानीगंज BDO

May 20, 2025
अररिया – पप्पू झा मौत के मामले में परिजन के साथ भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य ने की एसपी से मुलाकात

अररिया – पप्पू झा मौत के मामले में परिजन के साथ भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य ने की एसपी से मुलाकात

July 30, 2024

Hello world!

1

22, 28 एवं 29 जनवरी को तीन पंचायतों में ‘जनता के दरबार में जिलाधिकारी’ कार्यक्रम किया जाएगा आयोजन

1
सरस्वती पूजा को लेकर पलासी थाना में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर

सरस्वती पूजा को लेकर पलासी थाना में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर

1
कुआरी पंचायत में सहयोग शिविर, ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं

कुआरी पंचायत में सहयोग शिविर, ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं

July 23, 2026
सिरसिया-हनुमानगंज सहयोग शिविर में उमड़ी भीड़, समस्याओं का हुआ त्वरित समाधान

सिरसिया-हनुमानगंज सहयोग शिविर में उमड़ी भीड़, समस्याओं का हुआ त्वरित समाधान

July 23, 2026
नए राशन कार्ड के लिए आवेदन शुरू, पात्र परिवार जल्द करें ऑनलाइन आवेदन : गुड्डू यादव

नए राशन कार्ड के लिए आवेदन शुरू, पात्र परिवार जल्द करें ऑनलाइन आवेदन : गुड्डू यादव

July 23, 2026
Youtube Facebook

About US

Member of Working Journalist Media Council (Ref. No.: WJMC/7489-236)
Self-Regulatory Body under Information Technology
Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code, Rule, 2021
Ministry of Information & Broadcasting (Government of India)
MIB Ref. No.: 50013/174/2021-DM

Contact Us

Registered Office : Infront of TVS Show Room, Najaria News Builing, OmNagar,
Ward No 08, Araria,
Pincode- 854311, District- Araria, State- Bihar
E-mail : najarianewsofficial@gmail.com
Contact :- 9570517798, (Call And Whatsapp), 7004302782

Contact Person : Vikash Prakash
Designation : Director-cum-Editor in Chief
Mobile : 9570517798, 7004302782

Recent Post

  • कुआरी पंचायत में सहयोग शिविर, ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं
  • सिरसिया-हनुमानगंज सहयोग शिविर में उमड़ी भीड़, समस्याओं का हुआ त्वरित समाधान
  • नए राशन कार्ड के लिए आवेदन शुरू, पात्र परिवार जल्द करें ऑनलाइन आवेदन : गुड्डू यादव
  • अपाची बाइक से भाग रहा युवक पुलिस के हत्थे चढ़ा, 100 ग्राम स्मैक बरामद
  • गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज अररिया में ‘आर्ट ऑफ विनिंग स्ट्रेस’ पर सेमिनार आयोजित

Copyright © 2017 Najaria News, @ Design By Future Shine

No Result
View All Result
  • Home
  • बिहार न्यूज़
    • अररिया न्यूज़
    • पुर्णिया
    • किशनगंज
  • झारखण्ड
    • रांची
    • दुमका
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • अयोध्या
    • सुल्तानपुर
    • जोनपुर
  • धर्म
    • धार्मिक
  • कैरियर
  • Video News
  • E-Paper

Copyright © 2017 Najaria News, @ Design By Future Shine

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In