आदित्य दत्ता नजरिया न्यूज़ रानीगंज
रानीगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में 35 साल की एक महिला की संदेहास्पद परिस्थिति में मौत हो गयी। मृतिका महिला नारायणपुर निवासी विजय मंडल की पत्नी लाली देवी थी। कई महिलाओं ने बताया की मृतिका TV महिला लाली देवी को क़िस्त उठाकर लाखों रुपये कर्ज दिए थे। कई महिलायों को रो रोकर बुरा हाल था। कई महिलाओं ने तीन से चार क़िस्त उठाकर पैसे देने की बात कही। महिलाओं में रेखा देवी, देवयंति देवी, सुनीता देवी, चंदन देवी, विभा देवी, कमली देवी, सुकनी देवी, चारमनी देवी, संगीता देवी आदि ने बताया कि हमलोगों ने तीन से चार क़िस्त उठाकर लाखों रुपये लाली देवी को दिया था। इन महिलाओं ने हरेक क़िस्त में 40 से 60 हजार रुपये तक उठाकर लाली देवी को देने की बात कही। इधर मृतिका के घर सैकड़ो की संख्या में महिलायों का रो रोकर बुरा हाल था।
कई महिलाओं ने बताया कि कर्ज के कारण लाली देवी को जहर देकर मारा गया है। इधर मौत की सूचना पर गांव में कई स्तर पर पंचायती भी हुआ। इधर सूचना मिलने पर मौके पर रानीगंज थाना के एएसआई नीतू कुमारी दलबल के साथ पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया। रानीगंज थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि मृतिका के भाई के फर्द बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।