= संविधान में विपक्ष के नेता को कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त है, 10प्रतिशत सदस्य होना अनिवार्य नहीं है: वरिष्ठ पत्रकार रवीश कुमार
दुर्केश सिंह, संपादकीय प्रभारी नजरिया न्यूज, 6जून।
लोकसभा चुनाव के परिणाम के बाद नई सरकार के गठन की कवायद चल रही है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू एनडीए गठबंधन मेंं हैं। दोनों नेताओं के समर्थन से केंद्र में एनडीए की सरकार बनने का रास्ता प्रशस्त हो गया है। वहीं जनता के समर्थन से 10वर्षों बाद विपक्ष को भी नेता मिलने जा रहा है।2014और 2019में लोकसभा में विपक्ष का नेता पद रिक्त था। 1977 में जनता पार्टी की सरकार ने सबसे दल के नेता विपक्ष का नेता चुनने का प्रावधान किया था। वरिष्ठ पत्रकार रविश कुमार ने अपने चैनल पर आज बताया कि संविधान की धज्जियां उड़ाते हुए 10वर्ष तक लोकसभा को विपक्ष के नेता पद वंचित रखा गया। विपक्ष अपनी भूमिका में भी गया है। कांग्रेस नेता जयराम नरेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल किया है, प्रधानमंत्री बनने पर 2014 का अपना एक वायदा- आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देंगे, पूरा किया जाएगा। उन्होंने दूसरा सवाल किया: विशाखापत्तनम का स्टील कारखाना के निजीकरण प्रक्रिया का विपक्ष लगातार विरोध करता आ रहा है। क्या विपक्ष की इस आवाज को सम्मान मिलेगा।
सोशल मीडिया पर हार-जीत की रिपोर्ट:
कांग्रेस पार्टी को कुल 99 सीटें मिली हैं। यूपी में 6 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस जीती है। सहारनपुर से इमरान मसूद 64542 वोट से जीते। सीतापुर से राकेश राठौर 89641 वोट से जीते। रायबरेली से राहुल गांधी 390030 वोट से जीते। अमेठी से केएल शर्मा 167196 वोट से जीते। इलाहाबाद से उज्ज्वल रमण 58795 वोट से जीते। बाराबंकी से तनुज पुनिया 215704 वोट से जीते।
सुल्तानपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद चुने गए राम भुआल निषाद की विधानसभा जीत
इसौली विधानसभा से राम भुआल निषाद को मेनका गांधी से 19,054 वोट अधिक प्राप्त हुआ।
सुल्तानपुर सदर विधानसभा सीट से 16068 वोटो से राम भुवाल ने मेनका गांधी को हराया। लंभुआ विधानसभा क्षेत्र से 11322 वोट से राम भुआल ने मेनका गांधी को हराया। मेनका गांधी यहां से 77750 वोट पायीं जबकि भुआल 89072 पाए। जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र से राम भुवाल ने 1246 मतों से जीत हासिल की। 76034 वोट राम भुवाल को मिले जबकि 74788 वोट मेनका गांधी को मिला। कादीपुर विधानसभा क्षेत्र से मेनका गांधी को 85,218 तथा रामभुआल निषाद को 80777 मत मिला।
अयोध्या हार गई भाजपा:
सपा प्रत्याशी अवधेश प्रसाद अयोध्या के सांसद चुने गए।
अयोध्या सीट से सपा उम्मीदवार अवधेश प्रसाद ने भाजपा के लल्लू सिंह को 56,934 वोटों से हराकर अयोध्या-फैजाबाद सीट पर फतेह हासिल की।
*






















