समस्तीपुर/दलसिंहसराय
(राज कुमार सिंह)
अनुमंडलीय विधिक सेवा समिति, दलसिंहसराय के सौजन्य से बुधवार को अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।उक्त अवसर पर अवर न्यायाधीश प्रथम कविता कुमारी, अवर न्यायाधीश तृतीय विवेकचंद्र वर्मा, मुंसिफ स्पर्श अग्रवाल, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी निभा आनंद, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष विनोद कुमार पोद्दार समीर, महासचिव प्रभात कुमार चौधरी, अधिवक्तागण शिव शंकर प्रसाद वर्मा, संजीत सिंह, सुखराम मोची, उषा कुमारी, शान्ति कुमारी सहित उप वन परिसर पदाधिकारी विकास कुमार, विश्व बन्धु , शिल्पी कुमारी, शिखा कुमारी, वन विभाग के कर्मचारी चंद्रशेखर राय, रामबालक राय एवं न्यायालय कर्मी श्रीराम सिंह, मक्केश्वर प्रसाद, रामानंद चौधरी, गंगेश झा, संगीता झा, हरीश कुमार, प्रतीक कुमार एवं आमलोगों ने वृक्षारोपण किया।
वहीं समिति के प्रभारी सचिव निभा आनंद ने वृक्षारोपण से प्रकृति पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभाव एवं इससे होनेवाले फायदे एवं वृक्षों के अंधाधुंध कटाई से प्रकृति पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव को विस्तार पूर्वक बताया।साथ ही अधिकाधिक वृक्षारोपण करने की अपील सभी आमजनमानस किया ।
मौके पर कार्यक्रम में कर्मचारीगण चंदन मिश्रा, प्रकाश रंजन, विशालदीप प्रकाश, विकास कुमार, मोहम्मद अलि, रामप्रवेश राय, मुन्ना, इत्यादि पारा विधिक स्वयं सेवकगण संजीत कुमार , धर्मेंद्र कुमार आदि मौजूद थे।
पूर्व भौतिकी विभागाध्यक्ष बीएन वर्मा की 84 वर्षीय समाजसेवी धर्मपत्नी सुशीला देवी का निधन
नजरिया न्यूज (रूबी विनीत), अररिया। शहर के चित्रगुप्त नगर वार्ड संख्या 21 के रहने वाले अररिया कॉलेज अररिया के सेवानिवृत्त...






















