भरगामा।
भरगामा प्रखंड में भाजपा की जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है।
अररिया संसदीय क्षेत्र से एनडीए के भाजपा के प्रदीप कुमार सिंह विजेता बने। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वन्धी महागठबंधन के राजद उम्मीदवार शाहनवाज आलम को 20084 मतों से पराजित किया। अंतिम परिणाम आने के बाद हीं कार्यकर्ता का उत्साह चरम पर पहुंच गया। बुधवार को
दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने प्रखंड मुख्यालय परिसर में एनडीए गठबंधन जिंदाबाद व प्रदीप कुमार सिंह जिंदाबाद के
गगनभेदी नारों के साथ गुंजायमान कर दिया। कार्यकर्ताओं ने रंग अबीर गुलाल उड़ाकर व मिठाई खिलाकर एक दुसरे को जीत की बधाई दी।
सभी ने जीत का भाजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सह पुर्व प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह के उपस्थिती में जश्न मनाया गया। मौके पर मंडल महामंत्री राजकुमार गुप्ता, वरिष्ठ कार्यकर्ता चंद्रानंद झा चाणक्य,प्रकाश पोद्दार,भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष दीपक कुमार मुन्ना यादव,मंडल अध्यक्ष नित्यानंद मेहता, जदयू प्रखंड प्रवक्ता संजय मिश्र,भाजपा जिला मिडिया प्रभारी सितांशू शेखर पिंटू ,रघुनंदन साह, वयोवृद्ध वरिष्ठ कार्यकर्ता सह प्रखंड उपाध्यक्ष राजेंद्र मिश्र,ललित झा,राजेश चंद्र झा,कुंदन चौधरी,शशिकांत राय, अर्जुन ठाकुर, कौशल सिंह भदौरिया,वीरेंद्र मंडल,राकेश रंजन परिहार,यदुनंदन मेहता,संजय मेहता,डिंपल मेहता,आदि ने खुशी का इजहार किया है।
भाजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ जिला संयोजक सह पुर्व प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व के प्रति जन-जन का विश्वास, भाजपा सरकार में हुए विकास कार्य और संगठन की मेहनत का प्रतिफल है यह जीत।
जदयू प्रखंड प्रवक्ता संजय मिश्र ने कहा 2019 के अपेक्षा 2024 का चुनाव काफी कम अंतर से जीत मिली है लेकिन जनता का फैसला सिरोधार्य है। कहा इस जीत का सारा श्रेय क्षेत्र की जनता को जाता है।






















