भरगामा।
प्रखंड परिसर के ई किसान भवन में अररिया द्वारा खरीफ महाअभियान 2024 के लिए एक दिवसीय कार्यशाला सह प्रशिक्षण का आयोजन प्रखंड कृषि पदाधिकारी राजेश्वर प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस कार्यक्रम का उद्घाटन जिला कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिय वैज्ञानिक संजीत कुमार , प्रणव कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी राजेश्वर प्रसाद सिंह, सहायक तकनीकी प्रबंधक कमलेश राम, कार्यालय परिचारी चंदन कुमार यादव,लेखापाल मदनेश्वर कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। हलांकि कार्यशाला में कृषि समन्वयक संजना कुमारी, वरूण राम,किसान सलाहकार राजकिशोर, सुनील,कृष्ण कुमार भारती ने भी जानकारी साझा किया।
इस मौके पर आए हुए किसानों एवं जनप्रतिनिधियों को कृषि विभाग अररिया द्वारा खरीफ महाअभियान 2024 के लिए जारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
सबसे पहले किसानों को मौसम अनुकूल खेती कम वर्षा में धान की अच्छी पैदावार कैसे हो, बीज ग्राम योजना, तीव्र विस्तार बीज योजना, बीज से संबंधित अन्य योजनाओं की जानकारी दी गई। इसके साथ ही खरीफ मौसम में सभी फसलों के प्राप्त लक्ष्य एवं अनुदानित दर पर बीज के बारे में जानकारी दी गई।
वरिय कृषि वैज्ञानिक संजीत कुमार व
प्रखंड कृषि पदाधिकारी राजेश्वर प्रसाद सिंह ने कहा कि किसानों की स्थिति कैसे बेहतर हो, कम लागत में उपज कैसे अधिक हो, इस पर विस्तार से चर्चा की गई। आए हुए किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में दिन-ब-दिन वर्षा कम होती जा रही हैं। इसीलिए किसानों को ऐसे धान की रोपनी भी करनी चाहिए, जिसमें पानी कम लगता हो। इस मौके पर प्रखंड क्षेत्र से आए सैकड़ों किसान व जनप्रतिनिधि मौजूद थे।






















