भरगामा।
ससुर ने पुस्तैनी जमीन को छोटे बेटे के नाम रजिस्ट्री करने का दबाव बनाकर पतोहू को मारपीट कर किया जख्मी।
भरगामा प्रखंड के पैकपार पंचायत के गोविंदपुर वार्ड संख्या 5 में एक ससुर ने अपनी पुतोहू को मारपीट कर जख्मी कर दिया। जख्मी अवस्था में उसके पति ने बुधवार की सुबह लगभग 8 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरगामा में भर्ती करवाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल महिला के सर में गंभीर जख्म प्रतीत होने के चलते इलाज कर रहे चिकित्सक डाॅ हजारी प्रसाद ने उसे बेहतर इलाज के लिए अररिया रेफर कर दिया है। इधर भरगामा अस्पताल में घायल महिला के पति गोविंदपुर वार्ड संख्या 5 निवासी मो शहाबुद्दीन ने बताया उनके नाम पर दो कट्ठा जमीन पुस्तैनी है जिनको उनके पिता मो कलीम बार-बार छोटे भाई सलाउद्दीन को रजिस्ट्री के लिए दबाव बनाते रहते हैं।
बुधवार की सुबह उनके पिता ने उन्हें उस जमीन को अब छोटे भाई को रजिस्ट्री के लिए दबाव बनाने लगा। जिसका मेरी पत्नी नजरुन खातून के द्वारा विरोध किया गया। जिस पर मेरे पिता मो कलीम, छोटा भाई सलाउद्दीन आदि ने मारपीट कर मेरी पत्नी को जख्मी कर दिया। इधर भरगामा अस्पताल के चिकित्सक डॉ हजारी प्रसाद ने कहा कि महिला के सर में गंभीर चोट लगी है। जिसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। वहीं दूसरी ओर थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया अस्पताल से महिला के इलाज कराने की सूचना मिला है अभी तक लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने पर अग्रेषित कार्यवाई की जाएगी।






















