भरगामा।
भरगामा प्रखंड के सिरसिया कला गांव के लाल कभी विधु शेखर को सर्वश्रेष्ठ हिंदी कवि के रूप में परमहंस सेवा रत्न अवार्ड 2024 से नवाजा गया। उन्हें यह सम्मान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अमेरिकन इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के रीजनल डायरेक्टर सह ओएसिस वर्ल्ड रिकॉर्ड के सीईओ डॉक्टर सुषमा एवं दिल्ली के डीसीपी वरिष्ठ आईपीएस डॉक्टर आलोक कुमार ने प्रदान की। इस क्रम में कभी विधु शेखर को स्मृति चिन्ह प्रशस्ति पत्र एवं 25 हजार का प्रोत्साहन राशि भेंट कर सम्मानित किया गया। अपनी कलम की पहचान बन चुके भरगामा प्रखंड के सिरसिया कला गांव के विधु शेखर देश के शीर्ष हिंदी कवि के रूप में जाने जाते हैं। अपनी कालजई रचना के माध्यम से मानव को प्रकृति से जोड़ने के लिए प्रेरित करते रहते हैं। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के साहित्य अकादमी के मंच एवं सहयोग से विश्व शांति संदेश के लिए नई दिल्ली से प्रकाशित होने वाली अंतरराष्ट्रीय मासिक पत्रिका समन्वय से सृष्टि के प्रधान संपादक के रूप में अपनी सेवा दे रहे हैं।
प्रकृति पर इन्होंने अब तक 19 पुस्तकों की रचना कर साहित्य जगत में प्रतिमान स्थापित किया है विद्युत शेखर की इस उपलब्धि पर भरगामा प्रखंड में हर्ष का माहौल है एवं उन्हें बधाई व शुभकामना देने वालों का ताता लगा हुआ है उन्हें बधाई देने वालों में रेनू साहित्य मंच भरगामा के संस्थापक अजय अकेला, भाजपा के अशोक सिंह, चंद्रानंद झा चाणक्य, पंडित राजेंद्र मिश्र, जिला पार्षद सत्यनारायण यादव, समाजसेवी कन्हैया झा, प्रो गुरुदेव यादव, नवल किशोर राही, प्रभात सिंह,जदयू प्रवक्ता संजय मिश्र, समाजसेवी सुमन सिंह, समाजसेवी रमण सिंह, डॉ अखिलेश श्रीवास्तव, ललित सिंह, नवीन श्रीवास्तव ,अनिल झा, दुलार झा, नंद मोहन झा ,शिक्षक सुरेंद्र झा व अन्य बुद्धिजीवियों ने कवि विधु शेखर के उज्जवल भविष्य का कामना किया है।






















