भरगामा
भरगामा थानाक्षेत्र अंतर्गत सड़क के किनारे उत्क्रमित मध्य विद्यालय लक्ष्मिनियां टोला में बीती रात अज्ञात चोरों ने विद्यालय का दरवाजा में लगे कुंडी को तोड़कर कमरा में रखें हजारों रुपया मूल्य के एमडीएम के सामानों का चोरी कर फरार हो गए। विद्यालय के प्राधानाचार्य बेचन पासवान ने इस बाबत बुधवार को भरगामा थाना में आवेदन दिया है। प्राधानाध्यापक ने अपने आवेदन में अज्ञात चोरों एवं असामाजिक तत्व द्वारा विद्यालय में चोरी किए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने अपने आवेदन में कहा है कि बुधवार के सुबह ग्रामीणों द्वारा उन्हें फोन पर इसकी सूचना मिली है।
जब मैंने विद्यालय पहुंचा तो मैंने पाया कि विद्यालय का दरवाजे में लगे कुंडी को तोड़कर कमरा में रखे एमडीएम का चावल पांच बैग,पंखा 4 पीस, बडा टोपिया पीस, साउंड सेट 1 पीस, माइक सेट 1 पीस,
व विद्यालय के कुछ जरूरी कागजात चोर ले गए हैं।
इधर थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया विद्यालय के प्राचार्य के द्वारा आवेदन प्राप्त हुआ है। छानबीन कर अग्रेषित कार्यवाई की जाएगी।






















