भरगामा।
प्रखंड के शेखपुरा के समीप सिरसिया हनुमानगंज पंचायत के वार्ड संख्या आठ में ट्रांसफार्मर से तेल चोरी करते तीन चोर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
भरगामा प्रखंड के सिरसिया हनुमानगंज पंचायत वार्ड संख्या आठ के नजदीक शेखपुरा के पास रात्रि के 2 बजे के आसपास तीन चोर ने ट्रांसफार्मर से तेल चोरी कर रहा था इसी क्रम में कुछ चरवाहे के द्वारा देखा गया वहीं ग्रामीणों ने इसकी सूचना भरगामा थानाध्यक्ष मनीष कुमार को दिया त्वरित ही भरगामा पुलिस सदर बोल के साथ घटनास्थल पर पहुंचा जिसे देखते हुए तीनों कर तीव्र गति से कर से भागने लगा जिसे भरगामा थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने खदेडकर गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार चोर से चार गैलन ट्रांसफार्मर का तेल, एक ऑल्टो कार जिसका नंबर बीआर 06एच 2760 है, एवं एक एंड्राइड मोबाइल, एक कीपैड मोबाइल, ट्रांसफार्मर खोलने का रिंच व औजार बरामद किया। जबकि तीन चोर क्रमश: मो वाहिद पिता मो कबीर चकरदह वार्ड संख्या 9 आरएस थाना,मो सरबर पितामह मुजीम मल्हरिया वार्ड 7 महलगांव थाना, मो जफर आलम पिता मो नसीम बारो वार्ड संख्या 30 थाना बरौनी शामिल है। गिरफ्तार अभियुक्त मो जफर मो वाहिद के घर पर रहकर चोरी की घटना को अंजाम दिया करता था। वहीं सभी अभियुक्त चोरी की घटना में स्वीकारोक्ति बयान दिया है।
चोरी की घटना की जानकारी देते हुए भरगामा विद्युत विभाग के कनीय अभियंता अनुराग कुमार ने बताया तीनों चोर के खिलाफ भरगामा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। बताया एक ट्रांसफार्मर में 170 लीटर से 200 लीटर तक तेल भरा जाता है।
थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया लगातार पड़ोसी थाने में भी ट्रांसफार्मर से तेल चोरी की घटना सामने आ रही थी, जिसके लिए सभी पड़ोस के थानों को सूचना दे दी गई है।
बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त अररिया जिले के विभिन्न थाना अंतर्गत ट्रांसफार्मर तेल चोरी की घटना को अंजाम देता था। गिरफ्तार अभियुक्त पर कानूनी कार्यवाई की जा रही है इसके उपरांत न्यायिक हिरासत अररिया भेज दिया जाएगा।






















