भरगामा।
मनरेगा योजना के तहत प्रखंड क्षेत्र के चार पंचायतों में एसडीओ व बीडीओ के द्वारा जांच की गई।
भरगामा प्रखंड के कुशमौल पंचायत में 1 स्कीम, वीरनगर पूर्व में 2 स्कीम ,पैकपार में 1 स्कीम, खूटहा बैजनाथपुर मे 1 स्कीम की जांच की गई। अनुमंडल पदाधिकारी शैलजा पांडेय, बीडीओ शशिभूषण सुमन, ग्रामीण कार्य विभाग के सहायक अभियंता रामनारायण साह व अन्य पदाधिकारी के देखरेख में मनरेगा योजना के तहत प्रखंड क्षेत्र में चल रहे कार्यों की जांच की गई। इसके लिए जिलाधिकारी के निर्देश पर वकायदा जांच टीम का गठन किया गया था। जांच दल महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना के तहत पंचायत में हुए कार्यों की जांच कर उसकी गुणवत्ता का जांच किया।
इस दौरान योजनाओं का प्राक्कलन के मुताबिक कार्य हुआ है या नहीं तथा उसका भौतिक जांच किया गया। इसके बाद जांच टीम अपनी जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौपेगी। मिली जानकारी के अनुसार जिलाधिकारी के निर्देश पर भरगामा के लिए फारबिसगंज के अनुमंडल पदाधिकारी के नेतृत्व में बीडीओ शशिभूषण सुमन के साथ तकनीकी पदाधिकारी को शामिल किया गया है। इस बाबत अनुमंडल पदाधिकारी शैलजा पांडेय ने बताया मनरेगा योजना अंतर्गत जिलाधिकारी से मिले निर्देश के आलोक में योजनाओं की गुणवत्ता आदि की जांच की गई। कुशमौल पंचायत में 1 स्कीम, वीरनगर पूर्व में 2 स्कीम ,पैकपार में 1 स्कीम, खूटहा बैजनाथपुर मे 1 स्कीम की जांच की गई जो संतोषजनक रहा। जबकि जांच टीम के द्वारा अनुशंसा जिलाधिकारी को सौंपा जाएगा।
इधर जिला पदाधिकारी के निर्देश पर गठित जांच टीम के पंचायत पहुंचने की सूचना के बाद मनरेगा योजना से अपने पंचायत में कार्य कर रहे वैसे पंचायत प्रतिनिधियों ,वार्ड सदस्यों में खलबली मच गई है। बताया गया कि पहले फेज में चार पंचायत के पांच योजनाओं की जांच की गई। आगे भी जो योजनाओं को धरातल पर काम करने के बजाय सतही स्तर पर काम करने में संलग्न रहते है। उनका भी निरिक्षण किया जाएगा।
मौके पर कुशमौल के मुखिया भागवत दास, पैकपार के मुखिया धनंजय सिंह उर्फ भंटू, खुटहा बैजनाथपुर के मुखिया शिवशंकर राम व बीरनगर पुर्व के मुखिया बीबी ताहिरा खातून, मुखिया प्रतिनिधी मौलाना अबुल कलाम मौजूद थे।






















