भरगामा।
प्रखंड के जयनगर वार्ड संख्या 5 में बिजली के नंगे तार को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया।
भरगामा प्रखंड के जयनगर स्कुल चौक से अनुमंडल फारबिसगंज जाने वाली मुख्य मार्ग के बगल में जयनगर वार्ड संख्या 5 के पास जगह-जगह बिजली का तार जर्जर हाल में पहुंच चुका है। जानकारी देते समाजसेवी सुमन सिंह, बच्चन झा, मोल यादव , नारायण यादव ,सरोज झा , दुर्गानंद यादव , रुदल यादव ,विमल झा , विकाश झा
नें बताया बिजली की नंगी तार बस्ती के उपर से गुजरती हैं। जिस पर विभाग की निगरानी होनी चाहिए जबकि बिजली विभाग का उदासीन रवैया सैकड़ो लोगों की जान माल को नुकसान पहुंचा सकता है। महज कुछ माह पूर्व हीं वार्ड संख्या 5 निवासी मोल यादव का एक दुधारू भैंस बिजली के संपर्क में आने से मौत हो गई थी। वहीं मोल यादव को भी बिजली के करंट से धायल हो गये थे। इस घटना से आहत सैकड़ो की संख्या में ग्रामीणों ने घंटो मुख्य मार्ग को जाम कर दिया था।
जिसपर विद्युत विभाग के पदाधिकारी के समझाने बुझाने के बाद जाम को खोला गया। बिजली विभाग के पदाधिकारी ने आश्वासन दिया कि जल्द ही बिजली के तार का नवीकरण कराया जाएगा जिससे दुर्घटना नहीं हो। सालों बीत जाने के बाद भी बिजली का जर्जर तार को नहीं बदला गया और जोड़-तोड़कर किसी तरह विद्युत आपूर्ति की जा रही है।
मामले को लेकर कनीय विद्युत अभियंता अनुराग कुमार ने बताया जयनगर पंचायत से जर्जर बिजली के तार की सूचना मिली है। जल्द ही जर्जर तार का नवीकरण कराया जाएगा।






















