उपाध्यक्ष डॉ. सतेंद्र कुमार, महासचिव डॉ. शेफालिका शेखर और कोषाध्यक्ष का ताज
डॉ. प्रभाकर कुमार को
नजरिया न्यूज मधेपुरा।
भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय लालू नगर मधेपुरा की अंगीभूत ईकाई भूपेन्द्र नारायण मंडल वाणिज्य महाविद्यालय साहुगढ़ मधेपुरा में शिक्षक संघ का गठन किया गया। सर्व सम्मति से बी एन एम वी महाविद्यालय,साहुगढ मधेपुरा के
जंतु विज्ञान विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. कमलेश कुमार को अध्यक्ष पद से नवाजा गया।
उपाध्यक्ष पद का ताज डॉ. सतेंद्र कुमार (वनस्पति विज्ञान विभाग) को तो महासचिव पद का सेहरा डॉ. शेफालिका शेखर
(हिंदी विभाग ) के सर बांधा गया।
सर्व सम्मति से कोषाध्यक्ष का पद महाविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक
डॉ. प्रभाकर कुमार (इतिहास विभाग) को इसकी जिम्मेदारी दी गई।महाविद्यालय के यशस्वी प्रधानाचार्य डा. अरविंद कुमार ने शिक्षक संघ के पदाधिकारियों को माला पहनाकर स्वागत किया।
इस मौके पर हरीश खंडेलवाल
(वाणिज्य विभागाध्यक्ष) की ओर से महाविद्यालय के प्रांगण में उनके पुत्र के जन्म के उपलक्ष्य में आयोजित भोज में उपस्थित महाविद्यालय के सेवानिवृत प्रधानाचार्य प्रो डा पी एन पियूष सहित निवर्तमान प्राध्यापक गण भी संघ के नए पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर
हरीश खंडेलवाल (वाणिज्य विभागाध्यक्ष) ने शिक्षकगण एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारीगण को हार्दिक धन्यवाद देते हुए कहा कि आपने मेरे पुत्र के जन्म के उपलक्ष्य में आयोजित भोज में अपनी उपस्थिति से इस आयोजन को सफल बनाया। आपकी उपस्थिति और शुभकामनाओं ने इस खुशी के मौके को और भी विशेष बना दिया।आप सभी के सहयोग और समर्थन के लिए मैं अत्यंत आभारी हूँ। आशा है कि भविष्य में भी आपका स्नेह और सहयोग इसी प्रकार प्राप्त होता रहे ।






















