प्रतिभा सिंह, संवाददाता, नजरिया न्यूज, नई दिल्ली, 30मई।
गत 24 घंटों से मौसम विभाग तापमान का पारा जारी कर रहा है। दिल्ली और आसपास का इलाका लूह चलने का अनुभव महसूस कर रहा हैं। बिहार में तापमान को देखते हुए कोचिंग क्लासेस तक बंद कर दिए गए हैं। उत्तर प्रदेश से भी भीषण गरमी पड़ने का समाचार मिला रहा है। सबसे अधिक गर्मी पड़ने का समाचार राजस्थान से हैं। वहां से तो बालू पर रोटियां सेंकने की खबर मिल रही है। अपुष्ट खबरों पर विश्वास किया जाए तो गर्मी से जान भी गई है।
मीडिया रिपोर्ट पर गौर करें तो दिल्ली में 24घंटे पहले पारा 50 डिग्री पार कर गया। 52डिग्री पार करने पर पारा मापने वाले यंत्र की जांच की खबर मीडिया में वायरल हुई है।
. सूत्रों की मानें तो इस साल मई में गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड टूट सकते हैं।
भारत में भीषण गर्मी के कारण स्कूलों को गर्मियों के लिए जल्दी बंद करना पड़ा। कम से कम 37 शहरों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा हो गया। साथ ही सभी लोगों के लिए गर्मी से होने वाली बीमारियों की “बहुत अधिक संभावना” की चेतावनी दी गई। कुछ स्थानों पर रात का तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक रहा, जो विशेष रूप से खतरनाक है।
सूत्रों के अनुसार बुधवार को दिल्ली में 52 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा तापमान दर्ज किया गया लेकिन,इसका अभी भी मूल्यांकन और फिर से जांच की जा रही है। शहर के अधिकारियों ने पानी की कमी और बिजली ग्रिड के ट्रिप होने के जोखिम की भी चेतावनी दी है। दिल्ली में साल 2002 में सबसे ज्यादा 49.2 डिग्री सेल्सियस पारा रिकॉर्ड हुआ था। एक दिन पहले यानी 27 मई 2024 को तापमान 49.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। कहां जा रहा है तापमान ने दिल्ली में एक नया रिकॉर्ड बना लिया है।
बिहार में प्रचंड गर्मी के चलते कई स्कूलों में छात्राओं के तबियत बिगड़ने के बाद राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्य सचिव को स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए स्कूलों को बंद करने के निर्देश दिए हैं।
यूपी, मौसम विभाग के सूत्रों के अनुसार 30 मई यानी आज से प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश शुरू हो सकती है। बारिश का सिलसिला अगले महीने की 2 जून तक चलता रहेगा।बारिश जैसी स्थिति बनने से लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। लगातार गर्मी ने लोगों को बीमार करना शुरू कर दिया है। इस बार गर्मी के बीच बारिश न होने से स्थिति और विकराल होती दिख रही है।



















