नजरिया न्यूज बारसोई कटिहार।
नगर पंचायत स्थित बारसोई आबादपुर मुख्य सड़क में घोघन गोला चौक के पास तेज रफ्तार पिकअप भेन ने बाइक कि टक्कर हो जाने से बाइक चालक सहित एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। वहीं घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल लेकर गए। तथा प्राथमिक उपचार के बाद उक्त अस्पताल के चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही बारसोई थाना अध्यक्ष दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और पिकअप भेन को जब्त कर लिया। बता दें कि आबादपुर की ओर से तेज रफ्तार से पिकअप भेन बारसोई की ओर आ रहा थी और बारसोई की ओर से खिदिरपुर की ओर बाइक चालक जा रहा था। वहीं विमल मिठाई दुकान के पास त्री रास्ता मोड़ पर पिकअप भेन से बाइक कि टक्कर हो गई। जिसमें मोटरसाइकिल में बैठे दो भाई बीच सड़क में जा गिरे। घटना में दोनों भाई बुरी तरह से जख्मी हो गए । वहीं घायलों कि पहचान चौन्दी पंचायत के खिदिरपुर निवासी चंचल मालाकार (28) तथा छोटू मालाकार( 24) के रूप में हुई है।
वहीं इस संबंध में बारसोई थाना अध्यक्ष हरेंद्र कुमार ने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर पिकअप भेन को जब्त कर लिया है। तथा दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार भी करा दिया गया है। तथा चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए दोनो घायलों को बाहर भेज दिया गया है। वहीं थाना अध्यक्ष श्री कुमार ने कहा की परिजन द्वारा आवेदन देने पर मुकदमा भी दर्ज किया जाएगा।




















