नजरिया न्यूज बारसोई कटिहार ।
मुख्यमंत्री जनसंपर्क योजना के तहत ग्रामीण कार्य विभाग के द्वारा बनाए जाने वाले सड़क कार्य में अनियमित को लेकर ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए गुणवत्तापूर्ण कार्य करवाने कि मांग कि है।
ज्ञात हो कि चौन्दी ग्राम स्थित मध्य विद्यालय चौन्दी से प्रधानमंत्री मुख्य सड़क तक जाने वाली मुख्यमंत्री जन संपर्क योजना के तहत बन रहे पीसीसी सड़क कार्य में अनियमित को लेकर ग्रामीणों ने किया आक्रोश व्यक्त किया है। लोगों का आरोप है कि कनीय अभियंता एवं संवेदक कि मिलीभगत से घटिया निर्माण कार्य कराया जा रहा है। लोगों ने विभाग के अन्य पदाधिकारी को भी आड़े हाथों लिया और कहा की कोई भी पदाधिकारी सड़क स्थल निरीक्षण नहीं करते, कार्य की गुणवत्ता की जांच नहीं करते, इसीलिए संवेदक मनमानी करता है। और उसकी हिस्सेदार कनीय अभियंता भी होता है। जनता की रुपए का जमकर बंदरगाह होता है। बताते चलें कि जब कनीय अभियंता सुनील पंडित को जानकारी हुई कि कार्यस्थल पर कुछ आक्रोशित लोग आए हैं। और विरोध कर रहे हैं तो तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और गुणवत्तापूर्ण कार्य करवाने का आश्वासन देते हुए लोगों को शांत किया। वहीं इस संबंध में कनीय अभियंता सुनील पंडित ने कहा कि निर्माण कार्य स्थल पर अभी पहुंचे हैं निर्माण कार्य हो रहा है। हम पर जो आरोप लगाया जा रहा है। सभी बेबुनियाद है। वहीं आक्रोश व्यक्त करने वालों में मिथुन चुनारी, पप्पू कुमार, मोहन चुनारी, विक्की सिंह आदि दर्जनों लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे।




















