समस्तीपुर/दलसिंहसराय
(राज कुमार सिंह)
सिविल कोर्ट के निवर्तमान एसडीजेएम अखिलेश प्रताप सिंह का सब जज मे प्रोन्नति होकर यहां से स्थानांतरण होने पर शुक्रवार को न्यायालय कर्मी समेत अधिवक्ता संघ की ओर से श्री सिंह का विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
उन्हें मिथिला परम्परा के अनुसार पाग, चादर माला पहनाकर एंव पुष्पगुच्छ देकर
एसीजेएम तृतीय विवेक चंद्र वर्मा, मुंसिफ स्पर्श अग्रवाल, न्यायिक दंडधिकारी निभा आनंद, अनुमंडल लोक अभियोजन पदाधिकारी मनिंन्द्र कुमार समेत सीरिस्तेदार श्रीराम सिंह , शम्भूनाथ त्रिपाठी , विनोद कुमार महतो , रामानंद चौधरी , मकेश्वर प्रसाद , गंगेश झा , विशालदीप प्रकाश , नन्द किशोर, चंदन कुमार , मो अली, विजय कुमार , प्रकाश कुमार , चंचल कुमार, विजय सिंह , राम प्रवेश राय , मुन्ना सिंह , हरीश कुमार , प्रतीक कुमार , राजीव , चाँद समेत दर्जनों न्यायालय कर्मी ने श्री सिंह को सम्मानित किया। वहीं दूसरी ओर अधिवक्ता संघ भवन मे संघ के अध्यक्ष विनोद कुमार पोद्दार समीर की अध्यक्षता मे एंव महासचिव प्रभात कुमार चौधरी के संचालन मे विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
समारोह मे वक्ताओं ने निवर्तमान एसडीजेएम श्री सिंह के द्वारा किये गये न्यायिक कार्यों की सराहना करते हुए निरंतर बढ़ते रहने की कामना की। समारोह को अधिवक्ता अमलेन्दु भूषण सिन्हा, उदयकेतु चौधरी, राज कुमार प्रसाद, सुखराम मोची, अनिल कुमार, संतोष कुमार सिंह आदि ने सम्बोधित किया।
मौके पर समारोह मे अधिवक्ता सदानन्द सिंह, डॉ राम नारायण ठाकुर, ओम प्रकाश, लक्ष्मी नारायण महतो, सुनील कुमार सिंह, रामप्रीत दास, हरीचंद्र झा, शिव कुमार, राज कुमार महतो, यशवंत कुमार, नवीन कुमार सिंह, प्रभात कुमार मिश्र, उमेश ठाकुर समेत दर्जनों अधिवक्ता मौजूद थे।
हर्षोल्लास के साथ मनाई गई ईद, ईदगाहों एवम् मस्जिदों में लोगों ने अदा की नमाज, मांगी अमन-चैन की दुआ
समस्तीपुर/दलसिंहसराय (राज कुमार सिंह) अनुमंडल मुख्यालय क्षेत्र के विभिन्न ईदगाहों एवं मस्जिदों में शनिवार को भारी बारिश के बावजूद, हर्षोल्लास...






















