नज़रिया न्यूज़ मंटू राय अररिया। न्याय यात्रा की तैयारी को लेकर पार्टी के जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधायक जाकिर हुसैन की अध्यक्षता में यह बैठक आयोजित की गई। बैठक में कांग्रेस का एक दर्जन से अधिक राज्य स्तरीय पार्टी नेता शामिल हुए। प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह का जिलाध्यक्ष और वरिष्ठ पार्टी नेताओं ने फूल माला, बुके देकर जोरदार स्वागत किया।
कार्यक्रम को अररिया विधायक आबिदुर रहमान, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मिन्नत रहमानी, परवीन कुशवाहा, मोहन मिश्रा, वरिष्ठ महिला नेत्री अफसाना हसन, अनिल सिन्हा, भोला शंकर तिवारी, अनवर राज आवेश यासीन सहित दर्जनों नेता ने अपना वक्तव्य रखा।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश सिंह ने कहा कि सीमांचल में खासकर अररिया हमेशा से कांग्रेस का गढ़ रहा है, ऐसे में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा निश्चित रूप से सफल ही नहीं बल्कि ऐतिहासिक होगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में केंद्र सरकार द्वारा नफरत का माहौल बनाया जा रहा है। ऐसे में राहुल गांधी मोहब्बत का पैगाम लेकर भारत जोड़ो न्याय यात्रा कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी की विदाई तय है। केन्द्र सरकार पर तंज कसते हुए बताया कि वर्तमान समय में देश का लोकतंत्र और संविधान दोनों खतरे में है। देश एक बार फिर से गुलामी की ओर जा रहा है। उन्होंने कहा कि 29 जनवरी को दिन के एक बजे भारत जोड़ो यात्रा के क्रम में अररिया आ रहे हैं, जहां उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।
डीएम ने बताया कि न्याय यात्रा जीरोमाइल से होते हुए शहर के मुख्य मार्ग से उनकी पद यात्रा होगी। उनका रात्रि विश्राम भी अररिया में होना निर्धारित है। फिर अगले दिन 30 जनवरी को सुबह अररिया से पूर्णिया के लिए प्रस्थान कर जाएंगे। कार्यक्रम का संचालन भोला शंकर तिवारी और पार्टी प्रवक्ता इश्तियाक आलम ने किया।