अररिया। “किड्जी प्ले स्कूल, अररिया” के कुल 25 छात्र-छात्राओं को 52वीं वाहिनी मुख्यालय का भ्रमण कराया गया| इस दौरान स्कूलीय छात्र-छात्राओं को केन्द्रीय पुलिस कल्याण भंडार, मंदिर व ट्रेनिंग एरिया का भ्रमण कराया गया| तत्पश्चात द्रोणाचार्य सभागार में सभी छात्र-छात्राओं को एसएसबी की जीवनशैली व कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई| साथ ही ट्रेनिंग पर आधारित लघु फिल्म भी दिखाई गई| कार्यक्रम के समापन के पश्चात “किड्जी प्ले स्कूल, अररिया” के निदेशक संजय गिरी द्वारा एसएसबी का धन्यवाद अदा किया| इस दौरान उदय कुमार उप कमांडेंट, जोशी सागर प्रदीप उप कमांडेंट, आकांशा कुमारी (अध्यापिका), सोनम (अध्यापिका) समेत अन्य बलकर्मी मौजूद रहे।
रानीगंज – रानीगंज में दर्दनाक सड़क हादसा, महिला की मौत के बाद एनएच जाम
नजरिया न्यूज़, रानीगंज(अररिया)। बलराम कुमार।अररिया-रानीगंज मुख्य मार्ग एनएच 327 ई पर सोमवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक...






















