- निर्वाची पदाधिकारी ने हर संभव सहायता देने हेतु किया आश्वस्त
नजरिया न्यूज अररिया। लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के क्रम में दिनांक 01.05.2024 को अररिया जिला अन्तर्गत कुर्साकांटा प्रखंड के रहटमीना पंचायत सरकार भवन में आवासित सुधीर सिंह, होमगार्ड, सैन्य संख्या 955 अचानक बीमार हो गये। जिसके उपरांत इन्हें उपचार हेतु सदर अस्पताल, अररिया लाया गया जहां चिकित्सक द्वारा दिनांक 02.05.2024 को मृत घोषित कर दिया गया।
सुधीर सिंह, होमगार्ड, सैन्य संख्या 955 मुजफ्फरपुर में पदस्थापित थे। जिला पदाधिकारो, अररिया श्रीमती इनायत खान द्वारा दिवंगत के परिजनों के प्रति सांत्वना व्यक्त करते हुए हर संभव सहायता देने हेतु आश्वस्त किया गया है। जिला प्रशासन दिवंगत आत्मा के प्रति शांति एवं विनम्र श्रद्धांजलि व्यक्त करता है।























