— लोकसभा चुनाव 2024सिर पर है, कौन अच्छा है और कौन बुरा है, यह निर्णय जनता जनार्दन को लेना है
*पियूष रंजन सिंह, विशेष संवाददाता, नजरिया न्यूज 25जनवरी।*
तीन दिन पहले गोकुल कृष्ण आश्रम स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष नीरज सिंह उर्फ छोटू सिंह ने की। बैठक में मुख्यरूप से 30 जनवरी को राहुल गांधी का पूर्णिया में आगमन एवं भारत जोड़ो न्याय यात्रा की समीक्षा कीगई। बैठक में कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपा गया। जिलाध्यक्ष छोटू सिंह ने कहा :
हेमन्त विश्वशर्मा की नेतृत्व वाली असम की भाजपा सरकार देश की सबसे भ्रष्ट सरकार है।
बैठक के बाद से सीमांचल और सोशल मीडिया पर चर्चा चल रही है:
राहुल गांधी ने असम के मुख्यमंत्री पर हमला बोलते देश का सबसे भ्रष्टतम मुख्यमंत्री कहकर ईडी की कार्यप्रणाली को चुनौती दी है। भाजपा में रहकर कंठ तक भ्रष्टाचार ईडी बर्दाश्त करने के लिए तैयार है।
सोशल मीडिया पर पत्रकार दीपक शर्मा, अशोक वानखेड़े और विनीत नारायण की भी चर्चा हो रही है। लोग कयास लगा रहे हैं कि ईडी चीफ का कार्यकाल समाप्त होने के बाद बार-बार कार्यकाल बढ़ाना सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस चंदूचूड़ ने गैर कानूनी ठहरा दिया है। अब
ईडी के चीफ के फैसलों का क्या होगा। ईडी डायरेक्टर की नियुक्ति गलत तरीके से हुई, सुप्रीम का आया फैंसला आ गया है।
विनीत नारायण की याचिका पर सुनवाई के बाद फैंसला आया है। ईडी चीफ संजय मिश्र के गैरकानूनी कार्यकाल में जो भी फैसले आए हैं, उसके विषय में विनीत नारायण ने कहा: मैं
उन्हें गलत नहीं कहूंगा लेकिन, वे निष्पक्ष नहीं हो सकते, क्योंकि ईडी की कुर्सी वैध तरीके से उन्हें नहीं मिली। उनका एक्टेंशन इललीगल था।सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ ने सुनाया फैंसला है।
पत्रकार दीपक शर्मा के एक सवाल पर पत्रकार अशोक वानखेडे़ टाइगर ने कहा:
ईडी अपना काम कहां कर रहा था, वह तो अपनी सुपाड़ी बजा रहा था।
अशोक वानखेड़े टाइगर ने कहा:
जिन पर ईडी ने केस दर्ज किया, वह यदि भाजपा का पट्टा पहन लिया तो ईडी डायरेक्टर संजय मिश्र की कार्रवाई उस पर थम क्यों जाती रही। पिछले आठ वर्षों में ईडी ने 3010 छापे मारे केवल 23दोषी पाए गए हैं।
विनीत नारायण ने एक सवाल पर कहा:
कानून का अनुपालन नहीं करते हुए ईडी डायरेक्टर को एक्टेंशन देने और केवल विपक्ष पर ईडी के छापेमारी होने से दुखी था। इसलिए पेटीशन दायर किया था। फिलहाल लोकसभा चुनाव 2024सिर पर है। कौन अच्छा है और कौन बुरा है, यह निर्णय जनता जनार्दन को लेना है।