• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Science
  • World
  • Lifestyle
  • Tech
नई दिल्ली – जम्मू कश्मीर में नियुक्ति पत्र- ई बस सेवा : 2023 में कश्मीर में नहीं हुई पत्थरबाजी की एक भी घटना-पत्थर छोड़ युवा उठा रहे हैं कंप्यूटर:गृह मंत्री अमित शाह 

नई दिल्ली – जम्मू कश्मीर में नियुक्ति पत्र- ई बस सेवा : 2023 में कश्मीर में नहीं हुई पत्थरबाजी की एक भी घटना-पत्थर छोड़ युवा उठा रहे हैं कंप्यूटर:गृह मंत्री अमित शाह 

January 26, 2024

रानी चौक पर भीषण सड़क हादसा, साइकिल सवार की मौत

August 24, 2026

विकास मित्र की बहाली में 96 प्रतिशत अंक पर सवाल, प्रमाण-पत्र जांच की मांग

August 24, 2026

पलासी पुलिस ने छह वारंटियों को किया गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

August 24, 2026

अररिया जिले के पलासी प्रखंड के बेलबाड़ी में तीन दिवसीय अखंड अष्टयाम का हुआ समापन, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शिव मंदिर

August 24, 2026

अध्यात्म -फल त्याग पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया

August 24, 2026
*अध्यात्म* : आत्मा के आह्वान पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री का पद छोड़कर फल त्याग का अद्वितीय उदाहरण 21वीं शताब्दी के तीसरे दशक के वर्ष 2026 में प्रस्तुत किया है। महाभारत युग में भगवान श्री कृष्ण की शरण में आकर अर्जुन ने राजनीतिक सत्ता के विषय में कहा: *मेरी मानसिक स्थिति भीख मांगकर इच्छाओं की पूर्ति करने वाले भिखारी से भी बदतर हो गई हैं। समस्त इंद्रियां आपके प्रेम के लिए तड़प रही हैं...*भागवत गीता, अध्याय -2, श्लोक -8* "न हि प्रपश्यामि ममापनुद्याद् यच्छोकमुच्छोषणमिन्द्रियाणाम्.अवाप्य भूमावसपत्नमृद्धं राज्यं सुराणामपि चाधिपत्यम् ॥ 8॥ *विवेचना:* धन, संपत्ति, ऐश्वर्य, पद, प्रतिष्ठा और सांसारिक सत्ता प्रेम,शांति,स्वाद, नींद से मैं निर्धन हो गया हूं ... *दुर्केश सिंह, संपादकीय प्रभारी नजरिया न्यूज 24अगस्त 2026।* अर्जुन ने भगवान श्रीकृष्ण कहा: मुझे ऐसा कोई साधन नहीं दिखता जो इंद्रियों को भिखारी बनाने वाली इच्छाओं का विनाश कर सकें! स्वर्ग पर देवताओं के आधिपत्य की तरह इस धन-धान्य संपन्न पृथ्वी पर निष्कंटक राज्य प्राप्त करने पर भी इंद्रियां कर्तव्य पूरा करने की प्रेरणा मुझे नहीं दे रही हैं। *अर्थात* , अर्जुन सरीखे राजनीतिज्ञों के तथाकथित ज्ञान से देश की समस्याओं को हल नहीं निकलेगा। शैक्षिक ज्ञान, विद्वता, उच्च पद को राष्ट्रप्रेम की तब मिलेगी - विधायिका, न्यापालिका तथा कार्यपालिका के शीर्ष पदों पर संविधान से प्रेम करने वाले ज्ञानी विराजमान होंगे। संविधान को ही राष्ट्र मानेंगे! बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आत्मा के कहने पर मुख्यमंत्री का पद छोड़कर भगवान श्रीकृष्ण का परामर्श- "फल त्याग" या निष्काम कर्म का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया है।

August 24, 2026
जोकीहाट के शम्स तबरेज ने दिल्ली में बढ़ाया कारोबार का दायरा, Ezeepay के 9 साल पूरे

जोकीहाट के शम्स तबरेज ने दिल्ली में बढ़ाया कारोबार का दायरा, Ezeepay के 9 साल पूरे

August 24, 2026
अररिया – नशामुक्त समाज के लिए युवाओं को दिलाया संकल्प

अररिया – नशामुक्त समाज के लिए युवाओं को दिलाया संकल्प

August 24, 2026

August 24, 2026

अररिया -पलास प्रखंड के बेलबाड़ी शिवमंदिर में 61 घंटे का अखंड कीर्तन, भक्तिमय हुआ पूरा क्षेत्र

August 23, 2026
अररिया – अररिया में नगर संघर्ष समिति ने चलाया सफाई अभियान

अररिया – अररिया में नगर संघर्ष समिति ने चलाया सफाई अभियान

August 23, 2026
अररिया – विवाद नहीं, संवाद से निकलेगा समाधान : अररिया कोर्ट के 01 न्यायिक पदाधिकारी व 04 कानूनविद् बने सर्टिफाइड मीडिएटर

अररिया – विवाद नहीं, संवाद से निकलेगा समाधान : अररिया कोर्ट के 01 न्यायिक पदाधिकारी व 04 कानूनविद् बने सर्टिफाइड मीडिएटर

August 23, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, August 24, 2026
  • Login
NAJARIA NEWS
  • Home
  • बिहार न्यूज़
    • अररिया न्यूज़
    • पुर्णिया
    • किशनगंज
  • झारखण्ड
    • रांची
    • दुमका
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • अयोध्या
    • सुल्तानपुर
    • जोनपुर
  • धर्म
    • धार्मिक
  • कैरियर
  • Video News
  • E-Paper
No Result
View All Result
NAJARIA NEWS
No Result
View All Result
Your text

नई दिल्ली – जम्मू कश्मीर में नियुक्ति पत्र- ई बस सेवा : 2023 में कश्मीर में नहीं हुई पत्थरबाजी की एक भी घटना-पत्थर छोड़ युवा उठा रहे हैं कंप्यूटर:गृह मंत्री अमित शाह 

by Kumar Shrivastav
January 26, 2024
0
नई दिल्ली – जम्मू कश्मीर में नियुक्ति पत्र- ई बस सेवा : 2023 में कश्मीर में नहीं हुई पत्थरबाजी की एक भी घटना-पत्थर छोड़ युवा उठा रहे हैं कंप्यूटर:गृह मंत्री अमित शाह 
Share on FacebookShare on Twitter
Post Views: 107

– धारा 370 हटने के बाद से जम्मू-कश्मीर में हुई 34 हजार से ज्यादा नियुक्तियां-कश्मीर में सिफारिश का दौर खत्म, गृह मंत्री अमित शाह ने कहा अब मेरिट पर होती हैं सभी नियुक्तियां

*मीरा प्रवीण वत्स, विशेष संवाददाता, 25जनवरी।*

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने नई दिल्ली से आज वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग के माध्यम से जम्मू में ई-बस सेवा का शुभारंभ और जम्मू कश्मीर संयुक्त परीक्षा-2024 और अनुकंपा नियुक्ति के एक हजार से अधिक नियुक्ति पत्रों का वितरण किया।

अपने संबोधन में श्री अमित शाह ने कहा कि आज का कार्यक्रम अनेक प्रकार से महत्वपूर्ण है क्योंकि 100 पूर्णतया वातानुकूलित ई-बसों का जम्मू की जनता के लिए लोकार्पण हुआ है। उन्होंने कहा कि 561 करोड़ रूपए की लागत से 12 साल तक इन बसों का ऑपरेशन और रखरखाव करने के साथ इस प्रोजेक्ट की शुरूआत हुई है। श्री शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने पूरे विश्व में पर्यावरण के प्रति जागरुकता फैलाई है और इस दिशा में उठाए गए कदमों पर सबसे अच्छा अमल भी भारत में हुआ है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में ई-बसों के लिए मोदी सरकार ने योजनाएं लागू की हैं और उसी के तहत आज 100 ई-बस जम्मू को मिल रही हैं। इनमें से 25 बसें 12 मीटर और 75 बसें 9 मीटर लंबी हैं। श्री शाह ने कहा कि जम्मू के लोगों के लिए भरोसेमंद, आरामदायक, किफायती और लंबे समय तक चलने वाली पब्लिक ट्रांस्पोर्ट सुविधा की शुरूआत आज से हुई है। उन्होंने कहा कि जम्मू से कटरा, कठुआ, उधमपुर और जम्मू के आंतरिक रुट्स पर भी ये बसें चलेंगी। ये बसें आने वाले दिनों में लोगों की ना सिर्फ आवागमन की तकलीफें दूर करेंगी, बल्कि पर्यावरण की दृष्टि से भी उपयोगी सिद्ध होंगी।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि आज जम्मू कश्मीर संयुक्त परीक्षा- 2024 बैच के 209 सफल अभ्यर्थियों को अपना नियुक्ति पत्र भी मिला है। इनमें जम्मू कश्मीर एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस के 96, अकाउंट गज़ट सर्विस के 63 और पुलिस सर्विस के 50 अफसर शामिल हैं। उन्होंने कहा कि आज से इन अधिकारियों के जीवन में नई शुरूआत हो रही है और इस वक्त की इन अधिकारियों की सोच इनके पूरे जीवन का रास्ता प्रशस्त करने में मदद करेगी। श्री शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के शासन में पारदर्शी व्यवस्था के कारण मेरिट के आधार पर इन अधिकारियों को ये नौकरियां मिली हैं। उन्होंने कहा कि मोदी जी के कार्यकाल में सिफारशी पर्ची के आधार पर नहीं बल्कि परीक्षा के पर्चे का आधार पर नौकरियां मिलती हैं। उन्होंने कहा कि पहले राजनीतिक सिफारिश या भ्रष्टाचार के बिना नौकरी मिलना असंभव होता था। उन्होंने कहा कि जम्मू और कश्मीर बदलाव के दौर से गुज़र रहा है और अब यहां आतंकवाद, बम धमाकों, गोलीबारी, पथराव और हड़ताल की जगह विद्याभ्यास, स्कूल, कॉलेज, विभिन्न संस्थान, उद्योग और इन्फ्रास्ट्रक्चर देखने को मिल रहे हैं।श्री अमित शाह ने कहा कि आज अनुकंपा नियुक्ति के तहत भी 885 लोगों को नियुक्ति पत्र मिले हैं। उन्होंने कहा कि अगस्त 2019 से अब तक धारा 370 और 35ए समाप्त होने के बाद 34,440 रिक्तियां भरी गई हैं जिनमें से 24,000 जम्मू कश्मीर सेवा चयन बोर्ड, 3900 जम्मू कश्मीर लोक सेवा आयोग, 2637 जम्मू कश्मीर पुलिस और 2436 जम्मू कश्मीर बैंक द्वारा बरी गई हैं। श्री शाह ने कहा कि इन नियुक्तियों को भरने में कहीं भी भ्रष्टाचार कीकोई गुंजाइश नहीं छोड़ी गई है।

 

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि आज नेशनल वोटर्स डे है।उन्होंने कहा कि हमारा देश लोकतांत्रिक व्यवस्था से चलता है और इसकी सबसे छोटी इकाई देश का मतदाता है।गृह मंत्री ने 18 साल से अधिक आयु वाले सभी युवाओं से अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने, लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा बनने और भारत और जम्मू और कश्मीर में लोकतंत्र को मज़बूत करने का आह्वान किया। श्री शाह ने कहा कि श्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के बाद 2018 में यहां पंचायतचुनाव हुए,जिसमें 74% मतदान हुआ, अक्टूबर 2019 में ब्लॉक विकास परिषद का चुनाव हुआ जिसमें 98% मतदान हुआऔर 4483 निर्वाचन क्षेत्रों में 3650 सरपंच चुने गए हैं। इस प्रकार 35000 पंच, सरपंच और स्थानीय इकाई के जनप्रतिनिधियों को लोकतंत्र में काम करने का मौका मोदी सरकार ने दिया है। उन्होंने कहा कि अब यहां नए सिरे से डीलिमिटेशन हो रहा है जिसमें आरक्षण की व्यवस्था की जा रही है, जिससे वंचितों को अपना हक मिलेगा।

 

श्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों से जम्मू और कश्मीर में शांति और सुरक्षा का एक नया युग शुरू हुआ है।उन्होंने कहा कि धारा 370 हटने के बाद आतंकवाद संबंधित कुल घटनाओं में 70%, नागरिकों की मृत्यु में 81% और सुरक्षाबलों की मृत्यु में 48% की कमी आई है, ये बताता है कि जम्मू और कश्मीर में सुख-चैन और अमन के नए युग की शुरुआत हुई है।श्री शाह ने कहा कि 2010 में ऑर्गेनाइज़्ड स्टोन पेल्टिंग की 2654 घटनाएं हुई थीं, जो 2023 में घटकर शून्य हो गईं, 2010 में ऑर्गेनाइज़्ड हड़ताल की 132 घटनाएं थीं, जबकि 2023 में एक भी घटना नहीं हुई। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार 2010 में पथराव में 112 नागरिकों की मृत्यु हुई थी,2023 में एक भी नागरिक की मृत्यु नहीं हुई और 2010 में पथराव में जख्मी नागरिकों की संख्या 6235 थी, जो आज शून्य है। श्री शाह ने कहा कि मोदी सरकार सख्ती से आतंकवाद के वित्त पोषण पर नकेल कस रही है, आतंकियों की संपत्तियां सील और फ्रीज़ की जा रही है, साथ ही कई आतंकी संगठनों पर नकेल कसने के लिए उन्हें प्रतिबंधित भी किया है।

 

 

 

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा किप्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जम्मू और कश्मीर में एक नए युग की शुरुआत हो रही है और श्री मनोज सिन्हा जीइसे बहुत अच्छे तरीके से गति दे रहे हैं।उन्होंने कहा कि 2019-20 में यहां 297 करोड़ रूपए का निवेश आया था, जो2022-23 में बढ़कर 2153 करोड़ रूपए हो गया। इसके साथ ही 6000 करोड़ रूपए का निवेश पाइपलाइन में है।श्री शाह ने कहा कि 2014-15 में जीएसडीपी 1 लाख करोड़ रूपए था, जो2022-23 में 2 गुना से भी अधिक बढ़कर 2,27,927 करोड़ रूपए हो गया। पहले जम्मू कश्मीर में 94 कॉलेज थे,आज 147 हैं,पहले आईआईएम, आईआईटी और एम्स नहीं थे, आज आईआईएम, आईआईटी और दो एम्स बन चुके हैं। इसी प्रकार मेडिकल कॉलेज 4 थे, अब 7 नएमेडिकल कॉलेज बनाए गए हैं, नर्सिंग कॉलेज एक भी नहीं थी, आज15 नर्सिंग कॉलेज हैं, मेडिकल सीट 500थीं, अब 1300 हैं, पीजी सीट 367 थीं, अब 300 और सीटें हो गई हैं और 3000 नर्सिंग सीट भी बढ़ाई गई हैं।

 

श्री अमित शाह ने कहा कि यहां स्मार्ट सिटी मिशन के तहत 173 प्रोजेक्ट्स कोपूरा कर लिया गया है और 2019 से 2024 तक बहुत कम समय के अंदर 1,45,000 लोगों को घर देने का काम किया गया है। उन्होंने कहा कि यहां 13 लाख लोगों के घर में नल से जल देने का काम किया गया है और इसके साथ ही 82 लाख लोगों के 5 लाख तक का स्वास्थ्य का पूरा खर्चा आज भारत सरकार और जम्मू कश्मीर सरकार उठा रही है।श्री शाह ने कहा कि जम्मू और कश्मीर में पहले सिर्फ 60 सेवाएं ऑनलाइन थीं, जो अब बढ़ कर 1102हो गई हैं, जिससे भ्रष्टाचार पर लगाम लगी है। पहले यहां खिलाड़ियों की संख्या 2 लाख से कम थी, जो अब बढ़कर 60 लाख से अधिक हो गई है। श्री शाह ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में आने वाले दिनों में जम्मू और कश्मीर इसी गति से विकास के रास्ते पर आगे बढ़ता रहेगा क्योंकि अब यहां के युवा पत्थर की जगह कंप्यूटर हाथ में लेकर देश और जम्मू कश्मीर के विकास के साथ जुड़ रहे हैं

Share this on WhatsApp
Share198Tweet124Share50
Kumar Shrivastav

Kumar Shrivastav

Related Posts

*अध्यात्म* : आत्मा के आह्वान पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री का पद छोड़कर फल त्याग का अद्वितीय उदाहरण 21वीं शताब्दी के तीसरे दशक के वर्ष 2026 में प्रस्तुत किया है। महाभारत युग में भगवान श्री कृष्ण की शरण में आकर अर्जुन ने राजनीतिक सत्ता के विषय में कहा: *मेरी मानसिक स्थिति भीख मांगकर इच्छाओं की पूर्ति करने वाले भिखारी से भी बदतर हो गई हैं। समस्त इंद्रियां आपके प्रेम के लिए तड़प रही हैं...*भागवत गीता, अध्याय -2, श्लोक -8* "न हि प्रपश्यामि ममापनुद्याद् यच्छोकमुच्छोषणमिन्द्रियाणाम्.अवाप्य भूमावसपत्नमृद्धं राज्यं सुराणामपि चाधिपत्यम् ॥ 8॥ *विवेचना:* धन, संपत्ति, ऐश्वर्य, पद, प्रतिष्ठा और सांसारिक सत्ता प्रेम,शांति,स्वाद, नींद से मैं निर्धन हो गया हूं ... *दुर्केश सिंह, संपादकीय प्रभारी नजरिया न्यूज 24अगस्त 2026।* अर्जुन ने भगवान श्रीकृष्ण कहा: मुझे ऐसा कोई साधन नहीं दिखता जो इंद्रियों को भिखारी बनाने वाली इच्छाओं का विनाश कर सकें! स्वर्ग पर देवताओं के आधिपत्य की तरह इस धन-धान्य संपन्न पृथ्वी पर निष्कंटक राज्य प्राप्त करने पर भी इंद्रियां कर्तव्य पूरा करने की प्रेरणा मुझे नहीं दे रही हैं। *अर्थात* , अर्जुन सरीखे राजनीतिज्ञों के तथाकथित ज्ञान से देश की समस्याओं को हल नहीं निकलेगा। शैक्षिक ज्ञान, विद्वता, उच्च पद को राष्ट्रप्रेम की तब मिलेगी - विधायिका, न्यापालिका तथा कार्यपालिका के शीर्ष पदों पर संविधान से प्रेम करने वाले ज्ञानी विराजमान होंगे। संविधान को ही राष्ट्र मानेंगे! बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आत्मा के कहने पर मुख्यमंत्री का पद छोड़कर भगवान श्रीकृष्ण का परामर्श- "फल त्याग" या निष्काम कर्म का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया है।

by Durkesh Bahadur
August 24, 2026
0

जोकीहाट के शम्स तबरेज ने दिल्ली में बढ़ाया कारोबार का दायरा, Ezeepay के 9 साल पूरे

जोकीहाट के शम्स तबरेज ने दिल्ली में बढ़ाया कारोबार का दायरा, Ezeepay के 9 साल पूरे

by Allama Ghazali
August 24, 2026
0

जोकीहाट के शम्स तबरेज ने दिल्ली में बढ़ाया कारोबार का दायरा, Ezeepay के 9 साल पूरे जोकीहाट। अलामा ग़ज़ाली। जोकीहाट...

  • Trending
  • Comments
  • Latest
अररिया – छापामारी के दौरान फुलकाहा थाना के SI की हुई संदेह हास्यपद स्थिति में मौत

अररिया – छापामारी के दौरान फुलकाहा थाना के SI की हुई संदेह हास्यपद स्थिति में मौत

March 13, 2025

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए रानीगंज BDO

May 20, 2025
अररिया – पप्पू झा मौत के मामले में परिजन के साथ भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य ने की एसपी से मुलाकात

अररिया – पप्पू झा मौत के मामले में परिजन के साथ भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य ने की एसपी से मुलाकात

July 30, 2024

Hello world!

1

22, 28 एवं 29 जनवरी को तीन पंचायतों में ‘जनता के दरबार में जिलाधिकारी’ कार्यक्रम किया जाएगा आयोजन

1
सरस्वती पूजा को लेकर पलासी थाना में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर

सरस्वती पूजा को लेकर पलासी थाना में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर

1

रानी चौक पर भीषण सड़क हादसा, साइकिल सवार की मौत

August 24, 2026

विकास मित्र की बहाली में 96 प्रतिशत अंक पर सवाल, प्रमाण-पत्र जांच की मांग

August 24, 2026

पलासी पुलिस ने छह वारंटियों को किया गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

August 24, 2026
Youtube Facebook

About US

Member of Working Journalist Media Council (Ref. No.: WJMC/7489-236)
Self-Regulatory Body under Information Technology
Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code, Rule, 2021
Ministry of Information & Broadcasting (Government of India)
MIB Ref. No.: 50013/174/2021-DM

Contact Us

Registered Office : Infront of TVS Show Room, Najaria News Builing, OmNagar,
Ward No 08, Araria,
Pincode- 854311, District- Araria, State- Bihar
E-mail : najarianewsofficial@gmail.com
Contact :- 9570517798, (Call And Whatsapp), 7004302782

Contact Person : Vikash Prakash
Designation : Director-cum-Editor in Chief
Mobile : 9570517798, 7004302782

Recent Post

  • रानी चौक पर भीषण सड़क हादसा, साइकिल सवार की मौत
  • विकास मित्र की बहाली में 96 प्रतिशत अंक पर सवाल, प्रमाण-पत्र जांच की मांग
  • पलासी पुलिस ने छह वारंटियों को किया गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
  • अररिया जिले के पलासी प्रखंड के बेलबाड़ी में तीन दिवसीय अखंड अष्टयाम का हुआ समापन, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शिव मंदिर
  • अध्यात्म -फल त्याग पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया

Copyright © 2017 Najaria News, @ Design By Future Shine

No Result
View All Result
  • Home
  • बिहार न्यूज़
    • अररिया न्यूज़
    • पुर्णिया
    • किशनगंज
  • झारखण्ड
    • रांची
    • दुमका
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • अयोध्या
    • सुल्तानपुर
    • जोनपुर
  • धर्म
    • धार्मिक
  • कैरियर
  • Video News
  • E-Paper

Copyright © 2017 Najaria News, @ Design By Future Shine

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In