दरभंगा / कुशेश्वरस्थान : 13 मई को होने वाले लोक सभा चुनाव के मतदान के लिए मतदाता पर्ची वितरण का कार्य पूरा हो गया। यह जानकारी बीडीओ ललन कुमार चौधरी ने दी।
उन्होंने बताया कि प्रखंड के सभी 121 बूथों में बीएलओ द्वारा मतदाता पर्ची का वितरण किया गया। बीडीओ ने कहा कि यदि किसी कारणवश कोई मतदाता पर्ची प्राप्त करने से वंचित रह गए हैं तो वे उनके सरकारी मोबाइल नंबर 9431818209 पर फोन कर या वाट्सएप से सूचना देकर अपना मतदाता पर्ची प्राप्त कर सकते हैं
दरभंगा :- भरडीहा गांव के ग्रामीण बुनियादी सुविधाओं से वंचित।
नजरिया न्यूज़, कुशेश्वरस्थान पूर्वी। भरडीहा गांव के ग्रामीण बुनियादी सुविधाओं के अभाव में नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। गांव...






















