नज़रिया न्यूज़ माला मिश्रा (जोगबनी), अररिया।कोशी प्रदेश के मोरंग चेंबर ऑफ कामर्स फागू पूर्णिमा होली पर्व 2080 के अवसर पर समारोह पूर्वक होली मिलन समारोह का आयोजन कर शुभकामनाओ का आदान प्रदान किया।
मोरंग चेंबर ऑफ कामर्स के अध्यक्ष यादव पोखरेल सहित संस्था के लोगो ने अबीर लगाकर अतिथियों का स्वागत किया।
बिराटनगर के झीपुच सभा हाल में शुक्रवार साढ़े तीन बजे कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ जो संध्या सात बजे समाप्त है।
कार्यक्रम में कोशी प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री प्रदीप सुनुवार पहुंचे थे, जिन्होंने अपना शुभकामना मंतव्य दे होली का अग्रिम शुभकामना दिया।
इस मौके पर कोशी प्रदेश के मुख्य न्यायाधीशवक्ता रूपेश कोइराला के अलावा भी मौजूद थे।
कार्यक्रम का सफल संचालन में आयोजक संस्था के उपाध्यक्ष शिव प्रसाद रिजाल, महासचिव कृष्ण प्रसाद दहाल, कोषाध्यक्ष मनोज मिश्र, सचिव हरि बहादुर श्रेष्ठ, सह कोषाध्यक्ष देवेंद्र बहादुर बस्नेत, प्रदेश सचिव राम अवतार अग्रवाल सक्रिय दिखे।
शुभकामना आदान प्रदान में समाजसेवी धनश्याम काबरा, फुल कुमार लालवानी, विजय सुराना, सुरेशमान श्रेष्ठ, भवीष श्रेष्ठ, श्याम पौडेल, ललित लोहिया, राकेश सुराना, भगवान झा, फुल कुमार देव, लक्ष्मीरमण झा सहित बड़ी संख्या में विभिन्न समाज के लोग मौजूद थे।
धन्यवाद ज्ञापन यादव पोखरेल ने दिया।























