नजरिया न्यूज, अररिया।
आज अररिया एसपी अमित रंजन ने मदनपुर थाना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मदनपुर थाना के विभिन्न कांडों की समीक्षा की गई। साथ ही थानाध्यक्ष व अन्य पुलिस कर्मियों को कई निर्देश दिया। इस औचक निरीक्षण के दौरान एसपी अमित रंजन ने होली व लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने को लेकर भी कई निर्देश दिया।
विशेष रूप से असामाजिक तत्वों, शराब तस्करों, नशेड़ियों पर नजर रखने का निर्देश दिया। ताकि होली में या लोकसभा चुनाव के दौरान किसी भी अप्रिय घटना नहीं घटे। एसपी अमित रंजन ने मीडिया के माध्यम से आम जनता से भी अपील किया कि होली को शांतिपूर्ण तरीके से मनायें।
आचार संहिता का उल्लंघन करने से बचें। होली व लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने में पुलिस का सहयोग करें।
पलासी जमीन के फर्जी केवाला का आरोप, 19 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
संजय ठाकुर संवाददाता पलासी अररिया पलासी थाना क्षेत्र के ककोड़वा निवासी मो. काशिम ने जमीन की धोखाधड़ी, जालसाजी और कूटरचित...
















