नजरिया न्यूज अररिया। शांति व सौहार्दपूर्ण माहौल में आगामी होली पर्व संपन्न कराने को ले गुरुवार को मदनपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक की गई। इस बैठक में बड़ी संख्या में युवा, जनप्रतिनिधि व गणमान्य शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता थानेदार प्रियंका कुमारी ने की।
थानेदार प्रियंका कुमारी ने कहा कि होली के दौरान शराब पीने या पीकर हुड़दंग करने, शराब बेचने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि शराब, स्मैक, प्रतिबंधित कफ सीरप का कारोबार के विरुद्ध पुलिस की पैनी नजर बनी है। दोनों समुदाय के लोग मिल-जुलकर रंगों का त्योहार होली मनाएं।
बैठक में थानाध्यक्ष प्रियंका कुमारी, एएसआई सुजीत कुमार, एसआई शैलेन्द्र कुमार के साथ साथ मदनपुर पश्चिमी पैक्स अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, मदनपुर पूर्वी के पूर्व सरपंच अरुण कुमार सिंह, वार्ड सदस्य बबलू कुमार सिंह, मंसूर आलम, कृत्यानंद पासवान, तारिक अनवर सहित कई लोग मौजूद थे।
उपस्थित सभी लोगों ने प्रियंका कुमारी के थानाध्यक्ष बनने के बाद थानाक्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल रहने के लिए प्रियंका कुमारी को धन्यवाद भी दिया और उनकी प्रशंसा की।
अररिया में युवती की संदिग्ध आत्महत्या, प्रेम प्रसंग की आशंका से सनसनी
नजरिया न्यूज़, अररिया। अररिया शहर के पानी टंकी रोड स्थित जयप्रकाश नगर में एक युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने...





















