वीरेंद्र चौहान, नजरिया न्यूज, किशनगंज ब्यूरो, 24जनवरी।
कर्पूरी ठाकुर बिहार प्रदेश के दो बार मुख्यमंत्री रहे हैं। उनका जन्म 100वर्ष पहले आज के ही दिन 24 जनवरी 1924 में बिहार के समस्तीपुर जिले के पितौंझिया नामक ग्राम में हुआ था। उनके पिता का नाम गोकुल ठाकुर और माता का नाम रामदुलारी देवी था। नरेंद्र मोदी सरकार ने आज उन्हें भारत रत्न सम्मान देने का निर्णय लिया है। किशनगंज से सदर कांग्रेसी विधायक इजहारूल हुसैन ने इसे राजनीतिक न्याय बताते हुए कहा:
महापुरुष कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न की घोषणा राहुल गांधी की सामाजिक और राजनीतिक न्याय की सबसे बड़ी सफलता है। वहीं सोशल मीडिया पर विमर्श के दौरान वरिष्ठ पत्रकारों ने कहा: कर्पुरी ठाकुर के राजनीतिक वारिश मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव हैं।
भरगामा – वेयरहाउस के पास अज्ञात शव मिलने से सनसनी, हत्या या हादसे की जांच में जुटी पुलिस
नजरिया न्यूज़, भरगामा/अररिया। जीतू दास। जिले के भरगामा थाना क्षेत्र अंतर्गत पैकपार गांव में स्थित पूनम मेरी वेयरहाउस के पास...





















