नजरिया न्यूज। भरगामा।
भरगामा,प्रखण्ड के अंतर्गत सिमरबनी गांव में नवभारत फर्टिलाइजर कंपनी के कृषि पदाधिकारी राजेश सिंह द्वारा किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें जैविक खेती के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
कृषि पदाधिकारी राजेश सिंह ने कहा
जैविक खाद का प्रयोग करने से हमारे खेतों की उर्वरा शक्ति बनी रहेगी और फसल की शुद्धता भी बनी रहेगी, जानकारी देते हुए बताया गया कि विभिन्न प्रकार के हमारे फसलो में अधिक रसायनिक खाद का प्रयोग करने से विभिन्न प्रकार के रोगों का सामना करना पड़ता है और ज्यादा से ज्यादा दवा एवं किटनाशक का भी प्रयोग करना पड़ता है इसे हमारे समान जीवन मे भी बहुत हानी प्रभाव पड़ रहा है और ज्यादा लागत का भी सामना करना पड रहा है।
किसानों को संबोधित करते हुए जैविक खेती के लिए प्रोत्साहित किया साथ में कंपनी के कृषि अधिकारी ने गोष्ठी को संबोधित करते हुए जैविक खेती का लाभ बताए और उन्होंने बताया कि जैविक खेती करने से खेत की मिट्टी की उर्वरक क्षमता हमेशा बरकरार रहती है व हर किसान स्वस्थ रहता है।
ग्रामीण गोष्ठी में किसान बीरेन्द्र मंडल, बिनोद मंडल, प्रकाश मंडल, प्रवीण मंडल, रामकृष्ण मंडल, अरबिंद मंडल दिपनारायण मंडल व अन्य सैकड़ों किसान मौजुद रहे























