समस्तीपुर/दलसिंहसराय
(राज कुमार सिंह)
रामाश्रय बालेश्वर महाविद्यालय परिसर में बुधवार को महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रोफेसर संजय झा के संरक्षण, प्राध्यापक डॉ. प्रतिभा पटेल की अध्यक्षता एवं डॉ. सोहित राम के नेतृत्व में जन नायक कर्पूरी ठाकुर की सौवीं जयंती मनाई गई। वंही कर्पूरी ठाकुर के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। जननायक जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। अपने अध्यक्षीय संबोधन में डॉ. पटेल ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर ने बिहार के जन मानस को सकारात्मक रूप में प्रभावित किया। जनता ने उन्हें अपने गले का हार बना लिया। यही वजह है कि उन्हें जननायक की उपाधि से अभिहित किया गया है। आज जरूरत है कि हम उनके बताए गए सद् मार्ग पर चलते हुए समाज को नई ऊंचाई पर ले जाएं। मौके पर प्राध्यापक डॉ. रमेश कुमार, शिक्षकेत्तर कर्मचारी मलय कुमार, वीरेंद्र कुमार,अमरनाथ शर्मा, सुधीर कुमार, डॉ. रंजीत कुमार, रविन्द्र कुमार दास, अनिल कुमार, अरुण कुमार, छात्रा मुस्कान कुमारी, स्नातक प्रथम सेमेस्टर हिन्दी, छात्र आनंद मोहन, रणधीर कुमार एवं
छात्र संघ कुंदन कुमार, आदि मौजूद थे।
मंडल कारा का डीएम एवं एसपी ने किया निरीक्षण, पाया संतुष्ट
नजरिया न्यूज़ शेखपुरा। नगर क्षेत्र के बायपास रोड स्थित मंडल कारा का डीएम आरिफ़ अहसन एवं एसपी बलिराम कुमार चौधरी...