समस्तीपुर/दलसिंहसराय
(राज कुमार सिंह)
राष्ट्रीय जनतादल कार्यालय मे जमील अख्तर अपने सैकड़ो समर्थको के साथ प्रखंड अध्यक्ष मो जाबिर हुसैन के नेतृत्व मे राजद की सदस्य्ता ग्रहण किया। पार्टी कार्यालय मे बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री आलोक कुमार मेहता, प्रदेश प्रधान महासचिव सह मोरवा विधायक रणविजय साहू और विधान परिषद सदस्य जनाब कारी शोएब के द्वारा इन्हे राजद की सदस्यता दिलाते हुए कहा की हमें आशा और पूर्ण विश्वास है कि जमील अख्तर बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल को पूरी मजबूती पर बल देंगे।
वही सदस्य बने जमील अख्तर ने कहा कि पार्टी ने जो मुझें दायित्व दिया है उसका पूरी इमानदारी से निर्वहन करेंगे और प्रदेश नेतृत्व के विश्वास पर खरा उतरूंगा। उन्होंने प्रदेश नेतृत्व और बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का आभार जताया है। वही राजद की सदस्यता ग्रहण करने पर राजद के नेताओं ने उन्हें बधाई दी है। बधाई देने वालो मे आपदा प्रबंधन प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील केजरीवाल, प्रधान महासचिव राज दीपक, प्रदेश सचिव नंदू महतो,चंदन प्रसाद, प्रखंड प्रमुख संजीव कुमार, बबलू कुमार, संजय महतो, मो इंतखाब, सुरेंद्र राय, राम उदय राय, रमेश सिंह, नगर अध्यक्ष उमेश राम, डॉ० देव दत्त अन्य राजद के नेता शामिल हैं।
राष्ट्रीय लोक अदालत मे 1427 मामले का निपटारा किया गया
- दसवें बैंच में प्रतिनियुक्त जुडिशियल मजिस्ट्रेट गजेन्द्र कुमार चौरसिया व वरीय अधिवक्ता विनोद प्रसाद के द्वारा सर्वाधिक 120 मामलों...






















