- बिहार में एक नए राजनैतिक विकल्प को तैयार करने के लिए चल रहा है उनका जन सुराज अभियान
नजरिया न्यूज़ अररिया। विकाश प्रकाश।
जन सुराज पदयात्रा पर निकले राजनीतिक रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर अपने जन सुराज अभियान चल रहा है।महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर पश्चिम चंपारण जिले से बिहार में 3500 किलोमीटर की यह पदयात्रा है। जिसके बाद उनके व्यापक रूप से राजनीति के क्षेत्र में नए सिरे से कदम रखने की संभावना व्यक्त की जा रही है। इसी कड़ी में बिहार में एक नए राजनैतिक विकल्प को तैयार करने के लिए चल रहे जन सुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर का आगमन 7 मार्च को अररिया जिला मुख्यालय स्थित नेताजी सुभाष स्टेडियम में हो रहा है।
आगमन को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। कार्यक्रम दिनांक- 07 मार्च 2024 (गुरुवार) समय- सुबह 10 बजे से है। जन सुराज से जुड़े
लोगों ने बताया की सभी सम्मानित साथियों से बिहार की सामाजिक राजनैतिक परिस्थितियों और उसके विकल्प में आपकी और उनकी भूमिका के विषय में चर्चा करने हेतु आ रहे हैं। इन लोगों ने आह्वान किया कि आप सभी सम्मानित गण इस बैठक में आमंत्रित हैं,प्रशांत किशोर जी को आपके सहयोग और आशीर्वाद की आकांक्षा है।























