• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Science
  • World
  • Lifestyle
  • Tech
जन विश्वास यात्रा के बहाने राजनीतिक तापमान मापते रहे तेजस्वी,

जन विश्वास यात्रा के बहाने राजनीतिक तापमान मापते रहे तेजस्वी,

February 28, 2024
राष्ट्रीय लोक अदालत मे 1427 मामले का निपटारा किया गया

राष्ट्रीय लोक अदालत मे 1427 मामले का निपटारा किया गया

March 15, 2026
किशनगंज , बिहार-मोतीबाग मोहल्ले के आवासीय इलाके में नगर परिषद ने डंप किया लाखों टन कचरा, जिला प्रशासन उदासीन

किशनगंज , बिहार-मोतीबाग मोहल्ले के आवासीय इलाके में नगर परिषद ने डंप किया लाखों टन कचरा, जिला प्रशासन उदासीन

March 15, 2026
किशनगंज, बिहार -2,31 लाख,53,369 रुपये से हुआ सुलह समझौते तथा टेलीफोन बिल के 17 मामलों में कुल 27,797 रुपये एवं श्रम विभाग से 01 मामला का भी हुआ निष्पादन

किशनगंज, बिहार -2,31 लाख,53,369 रुपये से हुआ सुलह समझौते तथा टेलीफोन बिल के 17 मामलों में कुल 27,797 रुपये एवं श्रम विभाग से 01 मामला का भी हुआ निष्पादन

March 15, 2026
औराई पीएचसी में अल्ट्रासाउंड सेवा बंद होने पर प्रशासन सख्त, चिकित्सक से स्पष्टीकरण तलब

औराई पीएचसी में अल्ट्रासाउंड सेवा बंद होने पर प्रशासन सख्त, चिकित्सक से स्पष्टीकरण तलब

March 15, 2026
अपने अपने वादों का निबटारा कर शारीरिक आर्थिक एवं मानसिक रूप से परेशानी दूर करें : शशिकांत राय

अपने अपने वादों का निबटारा कर शारीरिक आर्थिक एवं मानसिक रूप से परेशानी दूर करें : शशिकांत राय

March 15, 2026
पामा पंचायत में एक साथ दर्जनों घरों में चोरी, लाखों की संपत्ति पर चोरों का हाथ साफ

पामा पंचायत में एक साथ दर्जनों घरों में चोरी, लाखों की संपत्ति पर चोरों का हाथ साफ

March 15, 2026
​डॉ. सुनील कुमार सिन्हा को लगातार छठे साल प्रदेश में सर्वाधिक बंध्याकरण के लिए मिला सम्मान

​डॉ. सुनील कुमार सिन्हा को लगातार छठे साल प्रदेश में सर्वाधिक बंध्याकरण के लिए मिला सम्मान

March 15, 2026
बेख़ौफ़ अपराधियों ने छोटू मिश्रा को गोलियों से भूना, मौके पर मौत

बेख़ौफ़ अपराधियों ने छोटू मिश्रा को गोलियों से भूना, मौके पर मौत

March 15, 2026
ईंट भट्ठा मद से 173.86 लाख, बालू मद से 1891.09 लाख, कार्य विभाग से 1484.47 लाख तथा अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण से ₹445.35 लाख की वसूली की गई है,4909.22 लाख रुपये राजस्व वसूली का है लक्ष्य: विभाग

किशनगंज, बिहार -15 मार्च तक किया जा सकता है ऑनलाइन आवेदन

किशनगंज, बिहार -15 मार्च तक किया जा सकता है ऑनलाइन आवेदन

March 15, 2026
बिहार, किशनगंज- खेता प्रशिक्षण कार्यशाला आज होगी शुरू-महिला सशक्तीकरण

बिहार, किशनगंज- खेता प्रशिक्षण कार्यशाला आज होगी शुरू-महिला सशक्तीकरण

March 15, 2026
समृद्धि यात्रा के तहत सहरसा पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जीविका स्टॉल रहा आकर्षण का केंद्र

समृद्धि यात्रा के तहत सहरसा पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जीविका स्टॉल रहा आकर्षण का केंद्र

March 15, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, March 16, 2026
  • Login
NAJARIA NEWS
  • Home
  • बिहार न्यूज़
    • अररिया न्यूज़
    • पुर्णिया
    • किशनगंज
  • झारखण्ड
    • रांची
    • दुमका
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • अयोध्या
    • सुल्तानपुर
    • जोनपुर
  • धर्म
    • धार्मिक
  • कैरियर
  • Video News
  • E-Paper
No Result
View All Result
NAJARIA NEWS
No Result
View All Result
Your text

जन विश्वास यात्रा के बहाने राजनीतिक तापमान मापते रहे तेजस्वी,

by Office Araria
February 28, 2024
0
जन विश्वास यात्रा के बहाने राजनीतिक तापमान मापते रहे तेजस्वी,
Share on FacebookShare on Twitter
Post Views: 37,668

नजरिया न्यूज सीमांचल।
जाड़े की कंपकंपाती ठंड ढलान पर है। सूर्य की गरमी के साथ साथ राजनीतिक सरगर्मी भी सीमांचल में धीरे धीरे बढ़ती जा रही है।
जदयू व राजद के बीच राजनीतिक तलाक़ के बाद दोनों ही पार्टियों के रास्ते अब अलग-अलग हैं। लालूजी अस्वस्थ हैं इसलिए परोक्ष रूप से पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को ही राजद सुप्रीमो माना जा रहा है। राजद की कमान पूरी तरह तेजस्वी के हाथ है। पार्टी की अच्छाई और बुराई का ठीकरा भी अब उनके ही माथे फूटना तय है। बिहार में सरकार से अलग होने के झटके से उबरते ही लोकसभा चुनाव की चुनौती सामने दिख रही है। चुनावी समर में कार्यकर्ताओं का जोश बनाए रखने के लिए तेजस्वी यादव कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। लेकिन उनके सामने आगामी चुनाव में कई चुनौतियां भी हैं।
सीमांचल में एमआइएम फैक्टर के तोड़ के लिए अंदरूनी कलह को खत्म करते हुए पार्टी की एकजुटता आवश्यक होगी। हालांकि राजनीति के जानकार कम उम्र में तेजस्वी यादव को राजनीति का चमकता खिलाड़ी मानने लगे हैं। सरकार बदलने के बाद बिहार में राजनीतिक हवा किस दिशा में बह रही है यह जानने की उनकी कोशिश रही होगी। खासकर सीमांचल में उनकी विशेष नजर है। शायद इसलिए तेजस्वी जन विश्वास यात्रा पर निकले हैं।

लेखक : ज्योतिष झा, वरिष्ठ पत्रकार सह राजनीतिक विश्लेषक।

उन्हें बखूबी मालूम है कि पार्टी कार्यकर्ताओं के बल पर चुनावी समीकरण बदलते और बिगड़ते हैं। कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने में तेजस्वी यादव पूरी तरह डटे हैं। कई स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं से रूबरू होकर बुस्टर डोज भी पिला चुके हैं। अब पटना में रैली के माध्यम से हवा का रूख बदलने की कोशिश होगी।
लेकिन पिछले दिनों एआइएमआइएम नेता बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी के सीमांचल में किशनगंज व पुर्णिया के कई विधानसभाओं में जनसंपर्क अभियान चलाने से राजद महागठबंधन के शीर्ष नेतृत्व के कान खड़े हो गए हैं। सीमांचल में इंडिया गठबंधन के शीर्ष नेताओं को अल्पसंख्यक वोट सुरक्षित रखने की कड़ी पहरेदारी करनी होगी। अल्पसंख्यक वोट बैंक में ध्रुवीकरण की जुगाड़ में एआइएमआइएम पूरजोर कोशिश में है क्योंकि 2020 के विधानसभा चुनाव में सीमांचल में बिना पार्टी संगठन और सुनियोजित योजना के एआइएमआइएम द्वारा पांच सीटों पर चुनावी जीत ने राजद महागठबंधन को भारी नुक़सान पहुंचाया था। अमूमन एमआइएम को मिली पांचों सीटें महागठबंधन की सुरक्षित सीटें थीं। पांचों सीटें हाथ से खिसक जाने का जख्म
राजद महागठबंधन का अबतक नहीं भर पाया है। इसलिए महागठबंधन सीमांचल में इस बार आगामी लोकसभा चुनाव में फूंक फूंक कर कदम बढ़ा रही है ताकि अल्पसंख्यक वोटरों का बिखराव न हो। पार्टी के असंतुष्ट और नाराज नेताओं को फिर से जोड़ने की पूरी कोशिश हो रही है। एआइएमआइएम के आगामी लोकसभा चुनाव में कूदने की बात को लेकर महागठबंधन की सुरक्षित मानीं जाने वाली किशनगंज लोकसभा की कांग्रेस पार्टी की सीट को बचाना इंडिया गठबंधन के लिए कठिन नहीं तो आसान भी नहीं होगा। उपर से मोदी लहर से भी डटकर मुकाबला करना होगा। किशनगंज के अतिरिक्त अररिया , पुर्णिया, कटिहार संसदीय सीटों पर भी एआइएमआइएम की नजर है। यहां भी प्रत्याशी खड़े करने की रणनीति अंदरखाने चल रही है। यहां ओवैसी फैक्टर चला तो अल्पसंख्यक वोटरों का डिवीजन होगा जिसका नुकसान स्पष्ट तौर पर इंडिया गठबंधन को ही होगा।
इसलिए सीमांचल में मुस्लिम वोटरों का रूझान जानने की बेताबी इंडिया गठबंधन नेताओं को अभी से है। तेजस्वी यादव मुस्लिम वोटरों की नब्ज टटोलने की भी कोशिश सीमांचल में अपनी विश्वास यात्रा के क्रम में करते रहे। मुस्लिम वोटरों के अपने पक्ष में ध्रुवीकरण के लिए अररिया, किशनगंज, पुर्णिया, कटिहार के जनसभाओं में भाजपा पर लगातार हमलावर रहे। जदयू व नीतीश कुमार को बहुत ज्यादा तवज्जो नहीं दी। उन्होंने कहा कि ईडी, सीबीआई, आयकर विभाग से उनके पिता लालू प्रसाद यादव कभी नहीं डरे। मैं भी उन्हीं का बेटा हूं। आप सबों का साथ रहा तो मैं भी लालूजी के नक्शे-कदम पर चलता रहूंगा। उपस्थित भीड़ ने जमकर तालियां बजाकर खुशी और समर्थन जताया।
सीमांचल के प्रत्येक जिले में उनके स्वागत में सड़कों पर उतर आए भीड़ देखकर राजद नेतृत्व गदगद दिखे। भीड़ का मिजाज जानने को लेकर तेजस्वी यादव के साथ राजनीति के पंडित राज्यसभा सांसद डॉ मनोज झा, संजय यादव, राजद प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव, पूर्व सांसद सरफराज आलम, पूर्व आपदा मंत्री शाहनवाज आलम,विधान पार्षद कारी शोएब, प्रदेश महासचिव अरूण यादव भी साथ चल रहे थे।
लेकिन यह भीड़ वोट में कितना बदलेगा यह तो चुनाव के बाद ही पता चलेगा। गौरतलब है कि
विधानसभा चुनाव 2020 में ओवैसी ने एमवाइ समीकरण तोड़कर पांच महत्वपूर्ण सीटों पर कब्जा जमा लिया था। लेकिन उनके चार विधायकों ने राजद में चले गए जिससे एआइएमआइएम को बड़ा झटका लगा। अमौर विधानसभा में सिर्फ एक विधायक अख्तरूल इमान एमआइएम में रह गये हैं बावजूद एआइएमआइएम चर्चा में है। पिछले दिनों बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी द्वारा सीमांचल में अपनी पकड़ मजबूत बनाने की फिर से कोशिश हो रही है इससे महागठबंधन खेमे में बेचैनी बढ़ी है। लेकिन चार विधायकों के पाला बदलने के बाद सीमांचल में एमआइएम की पकड़ कमजोर हुई है या बरकरार है यह तो आगामी लोकसभा चुनाव परिणाम से स्पष्ट होगा।

Share this on WhatsApp
Share210Tweet132Share53
Office Araria

Office Araria

Related Posts

अररिया – जन संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गिनाईं उपलब्धियां, अररिया के विकास को लेकर कई नई योजनाओं का किया ऐलान

अररिया – जन संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गिनाईं उपलब्धियां, अररिया के विकास को लेकर कई नई योजनाओं का किया ऐलान

by Office Araria
March 11, 2026
0

नजरिया न्यूज़, अररिया। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को अररिया कॉलेज परिसर में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में...

अररिया – समृद्धि यात्रा के तहत अररिया को 546 करोड़ की 68 योजनाओं की सौगात, डीएम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी

अररिया – समृद्धि यात्रा के तहत अररिया को 546 करोड़ की 68 योजनाओं की सौगात, डीएम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी

by Office Araria
March 11, 2026
0

नजरिया न्यूज़, अररिया।बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी समृद्धि यात्रा 2026 के तहत अररिया जिले को विकास की बड़ी सौगात मिली है। इस दौरान...

  • Trending
  • Comments
  • Latest
अररिया – छापामारी के दौरान फुलकाहा थाना के SI की हुई संदेह हास्यपद स्थिति में मौत

अररिया – छापामारी के दौरान फुलकाहा थाना के SI की हुई संदेह हास्यपद स्थिति में मौत

March 13, 2025

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए रानीगंज BDO

May 20, 2025
अररिया – पप्पू झा मौत के मामले में परिजन के साथ भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य ने की एसपी से मुलाकात

अररिया – पप्पू झा मौत के मामले में परिजन के साथ भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य ने की एसपी से मुलाकात

July 30, 2024

Hello world!

1

22, 28 एवं 29 जनवरी को तीन पंचायतों में ‘जनता के दरबार में जिलाधिकारी’ कार्यक्रम किया जाएगा आयोजन

1
सरस्वती पूजा को लेकर पलासी थाना में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर

सरस्वती पूजा को लेकर पलासी थाना में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर

1
राष्ट्रीय लोक अदालत मे 1427 मामले का निपटारा किया गया

राष्ट्रीय लोक अदालत मे 1427 मामले का निपटारा किया गया

March 15, 2026
किशनगंज , बिहार-मोतीबाग मोहल्ले के आवासीय इलाके में नगर परिषद ने डंप किया लाखों टन कचरा, जिला प्रशासन उदासीन

किशनगंज , बिहार-मोतीबाग मोहल्ले के आवासीय इलाके में नगर परिषद ने डंप किया लाखों टन कचरा, जिला प्रशासन उदासीन

March 15, 2026
किशनगंज, बिहार -2,31 लाख,53,369 रुपये से हुआ सुलह समझौते तथा टेलीफोन बिल के 17 मामलों में कुल 27,797 रुपये एवं श्रम विभाग से 01 मामला का भी हुआ निष्पादन

किशनगंज, बिहार -2,31 लाख,53,369 रुपये से हुआ सुलह समझौते तथा टेलीफोन बिल के 17 मामलों में कुल 27,797 रुपये एवं श्रम विभाग से 01 मामला का भी हुआ निष्पादन

March 15, 2026
Youtube Facebook

About US

Member of Working Journalist Media Council (Ref. No.: WJMC/7489-236)
Self-Regulatory Body under Information Technology
Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code, Rule, 2021
Ministry of Information & Broadcasting (Government of India)
MIB Ref. No.: 50013/174/2021-DM

Contact Us

Registered Office : Infront of TVS Show Room, Najaria News Builing, OmNagar,
Ward No 08, Araria,
Pincode- 854311, District- Araria, State- Bihar
E-mail : najarianewsofficial@gmail.com
Contact :- 9570517798, (Call And Whatsapp), 7004302782

Contact Person : Vikash Prakash
Designation : Director-cum-Editor in Chief
Mobile : 9570517798, 7004302782

Recent Post

  • राष्ट्रीय लोक अदालत मे 1427 मामले का निपटारा किया गया
  • किशनगंज , बिहार-मोतीबाग मोहल्ले के आवासीय इलाके में नगर परिषद ने डंप किया लाखों टन कचरा, जिला प्रशासन उदासीन
  • किशनगंज, बिहार -2,31 लाख,53,369 रुपये से हुआ सुलह समझौते तथा टेलीफोन बिल के 17 मामलों में कुल 27,797 रुपये एवं श्रम विभाग से 01 मामला का भी हुआ निष्पादन
  • औराई पीएचसी में अल्ट्रासाउंड सेवा बंद होने पर प्रशासन सख्त, चिकित्सक से स्पष्टीकरण तलब
  • अपने अपने वादों का निबटारा कर शारीरिक आर्थिक एवं मानसिक रूप से परेशानी दूर करें : शशिकांत राय

Copyright © 2017 Najaria News, @ Design By Future Shine

No Result
View All Result
  • Home
  • बिहार न्यूज़
    • अररिया न्यूज़
    • पुर्णिया
    • किशनगंज
  • झारखण्ड
    • रांची
    • दुमका
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • अयोध्या
    • सुल्तानपुर
    • जोनपुर
  • धर्म
    • धार्मिक
  • कैरियर
  • Video News
  • E-Paper

Copyright © 2017 Najaria News, @ Design By Future Shine

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!