नजरिया न्यूज़, अररिया। अररिया पुलिस अधीक्षक द्वारा बुधवार, 25 नवंबर 2026 को जन-शिकायत निवारण सुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों ने पुलिस अधीक्षक के समक्ष अपनी-अपनी समस्याएं एवं शिकायतें रखीं।
सुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सभी फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना और संबंधित मामलों की जानकारी ली। उन्होंने शिकायतों के त्वरित एवं निष्पक्ष निष्पादन के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसपी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आम जनता की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए उनका शीघ्र समाधान सुनिश्चित करें।
साथ ही फरियादियों की समस्याओं के निराकरण में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने की हिदायत दी। इस पहल का उद्देश्य आम लोगों को पुलिस प्रशासन के समक्ष अपनी बात रखने का अवसर देना तथा उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है। अररिया पुलिस ने आम नागरिकों को भरोसा दिलाया कि उनकी सेवा एवं सुरक्षा के लिए पुलिस सदैव तत्पर है।


















