नजरिया न्यूज़,अररिया। मोहिनी देवी मेमोरियल स्कूल में सोमवार, 5 अक्टूबर को केंद्र प्रायोजित कार्यक्रम के तहत ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिला शिक्षा विभाग के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में सरकारी एवं मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रतियोगिता में मोहिनी देवी मेमोरियल स्कूल के अलावा जवाहर नवोदय विद्यालय, मिथिला पब्लिक स्कूल फारबिसगंज, असबिल एकेडमी, स्टार ग्लोबल पब्लिक स्कूल, शांतिनिकेतन रानीगंज, अररिया पब्लिक स्कूल एवं स्कॉटिश पब्लिक स्कूल सहित विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अररिया सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को पढ़ाई के महत्व के बारे में प्रेरित किया। उन्होंने शिक्षक की भूमिका निभाते
सामान्य ज्ञान, मुहावरे तथा विभिन्न राज्यों की राजधानियों को कविता के माध्यम से प्रस्तुत किया, जिसे सुनकर उपस्थित छात्र-छात्राएं मंत्रमुग्ध हो गए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद छात्राओं ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर शिक्षा विभाग के डीपीओ प्रवीण कुमार, राजीव रंजन सहित कई अधिकारी एवं शिक्षक मौजूद रहे। विद्यालय के निदेशक संजय प्रधान, प्राचार्य डॉ. पाराशर त्यागी, उप प्राचार्य मृणाल प्रधान, प्रशासक अभिनंदन नौटियाल एवं रतन मिश्रा ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मंच संचालन अर्जुन कुमार झा ने किया।
कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष आदित्य नारायण झा, नगर परिषद के उप मुख्य पार्षद गौतम कुमार शाह, संतोष सुराणा सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। सांसद ने पेंटिंग प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया। अंत में मोहिनी देवी चैरिटेबल ट्रस्ट के उपाध्यक्ष महावीर प्रसाद रूंगटा ने छात्र-छात्राओं एवं शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।




















