अररिया आर एस स्थित ब्रह्मकुमारीज सेवा केंद्र की जिला संचालिका राजयोगिनी उर्मिला बहन ने रक्षा बंधन पर पुलिस अधीक्षक अररिया श्री जितेंद्र कुमार की कलाई पर शिव बाबा का रक्षा सूत्र बांधी और रक्षा बंधन का यह संदेश दिया कि राखी का पवित्र धागा याद दिलाए कि हम आत्माएं शांत पवित्र और शक्तिशाली है।परमात्मा की याद से स्वयं की रक्षा करना ही सच्ची राखी है। रक्षा बंधन केवल एक धागा नहीं आत्मा को पवित्रता और परमात्म स्मृति से बांधने का पावन संकल्प है। आइए हम एक दूसरे की रक्षा का संकल्प ले सद्विचारों से शुद्ध भावना से और ईश्वरीय स्मृति से।
एस एस बी के ५२ वी बटालियन में सहायक कमांडेंट श्री आलोक कुमार के नेतृत्व में सैकड़ों जवानों को रक्षा सूत्र बंधा गया और अपने भाइयों का मुंह मीठा कराया गया।इस मौके पर डिप्टी कमांडेंट श्री उदय मिश्रा एवं बिनोद मीणा ने भी रक्षा सूत्र बंधवाया। मंडल कारा में लगभग ८०० कैदी भाइयों को रक्षा सूत्र बांधकर उनसे बुराइयों का सौगात लिया गया। किशोर न्याय परिषद में भी प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट श्री प्रतीक सागर के नेतृत्व में चालीस बच्चों के कलाई पर रक्षा सूत्र बंधा गया और उनसे आजीवन नशा मुक्त रहने का सौगात लिया गया। इस मौके पर नेहा बहन दया बहन संजय गुप्ता गुंजन बहन शर्मिला गुप्ता भी इस पल का हिस्सा बने।
जोकीहाट में रक्षाबंधन की धूम: बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी, उमड़ा अटूट प्रेम
जोकीहाट:अररिया। रक्षाबंधन के अवसर पर शुक्रवार को जोकीहाट प्रखंड क्षेत्र में भाई-बहन के प्रेम और स्नेह की खूबसूरत तस्वीर देखने...






















