रक्षाबंधन के पावन अवसर पर शुक्रवार को हिंदू-मुस्लिम एकता और भाई-बहन के अटूट प्रेम की खूबसूरत मिसाल देखने को मिली। हिंदू बहन पिंकी देवी ने मुस्लिम भाई की कलाई पर राखी बांधकर आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया।
इस अवसर पर वर्ल्ड पीस हार्मनी के ऑल इंडिया वाइस चेयरमैन सह बिहार प्रभारी असलम बेग ने कहा कि रक्षाबंधन महज एक त्योहार नहीं, बल्कि भाई-बहन के पवित्र और मधुर रिश्ते का एहसास है। यह पर्व समाज में प्रेम, विश्वास और आपसी सौहार्द को मजबूत करने का संदेश देता है।
वहीं एजाज खान उर्फ सोनू खान ने कहा कि रक्षाबंधन हिंदू-मुस्लिम एकता और सामाजिक भाईचारे का प्रतीक है। ऐसे आयोजन समाज में आपसी प्रेम और सद्भाव को बढ़ावा देते हैं।
ललित यादव ने कहा कि त्योहारों की असली खूबसूरती तभी है, जब समाज के सभी वर्ग मिल-जुलकर एक-दूसरे की खुशियों में शामिल हों। इस दौरान चंदेश्वरी पासवान सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।
जोकीहाट में रक्षाबंधन की धूम: बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी, उमड़ा अटूट प्रेम
जोकीहाट:अररिया। रक्षाबंधन के अवसर पर शुक्रवार को जोकीहाट प्रखंड क्षेत्र में भाई-बहन के प्रेम और स्नेह की खूबसूरत तस्वीर देखने...






















