भरगामा प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व रक्षाबंधन हर्षोल्लास और पारंपरिक तरीके से मनाया गया। धनेश्वरी, चरैया, खजूरी, सुकेला मोड़, भरगामा, रघुनाथपुर, सिरसिया, महथावा, जयनगर और सिमरबनी समेत विभिन्न गांवों में सुबह से ही पर्व को लेकर उत्साह का माहौल रहा।
बहनों ने सुबह स्नान कर पूजा-अर्चना की और इसके बाद राखी की थाली सजाई। थाली में रोली, अक्षत, दीपक, मिठाई और राखी रखकर भाइयों का तिलक किया। आरती उतारने के बाद उनकी दाहिनी कलाई पर राखी बांधी और सुख-समृद्धि व लंबी उम्र की कामना की। भाइयों ने भी बहनों की रक्षा और हर सुख-दु:ख में साथ निभाने का वचन देते हुए उन्हें उपहार भेंट किए।
राखी बांधने के बाद भाई-बहनों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया। घर के बड़े-बुजुर्गों का पैर छूकर आशीर्वाद लेने का सिलसिला भी चलता रहा। कई बहनें दूर-दराज से अपने मायके पहुंचीं और भाइयों के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। इससे परिवारों में पूरे दिन उत्सव जैसा माहौल बना रहा।
छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में रक्षाबंधन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। बाजारों में भी राखी, मिठाई और उपहार की खरीदारी को लेकर चहल-पहल रही।
रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और आपसी स्नेह का प्रतीक पर्व है। आधुनिकता के दौर में भी इस पर्व को लेकर लोगों में पारंपरिक आस्था और उत्साह कायम है। सावन पूर्णिमा पर मनाए जाने वाले इस पर्व का भाई-बहनों को हर वर्ष बेसब्री से इंतजार रहता है।
जोकीहाट में रक्षाबंधन की धूम: बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी, उमड़ा अटूट प्रेम
जोकीहाट:अररिया। रक्षाबंधन के अवसर पर शुक्रवार को जोकीहाट प्रखंड क्षेत्र में भाई-बहन के प्रेम और स्नेह की खूबसूरत तस्वीर देखने...






















