नरपतगंज :अररिया। थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण एवं फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर घूरना थाना पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस ने एक NBW (गैर-जमानती वारंट) वारंटी को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान शेर खां (करीब 50 वर्ष), पिता स्व. अलाउद्दीन, निवासी पथराहा, थाना घूरना, जिला अररिया के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार उसके विरुद्ध NBW वारंट संख्या 652/09 जारी था।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वारंटी को विधिवत गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे शुक्रवार को माननीय न्यायालय में उपस्थापन के लिए भेज दिया गया है।
घूरना थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि फरार एवं वारंटियों के विरुद्ध पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है और ऐसे मामलों में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
पलासी जमीन के फर्जी केवाला का आरोप, 19 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
संजय ठाकुर संवाददाता पलासी अररिया पलासी थाना क्षेत्र के ककोड़वा निवासी मो. काशिम ने जमीन की धोखाधड़ी, जालसाजी और कूटरचित...
















