नरपतगंज :अररिया। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के वरिष्ठ नेता सुरेंद्र विवेक को बिहार प्रदेश अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर अररिया जिला इकाई के नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा किए गए इस निर्णय का जिले के नेताओं ने स्वागत करते हुए इसे संगठन के विस्तार और मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।
लोजपा (रामविलास) अररिया के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने नव-नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र विवेक को बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में पार्टी बिहार में और अधिक सशक्त होगी तथा कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रदेश अध्यक्ष के मार्गदर्शन में संगठन गांव-गांव तक मजबूत होगा और आम लोगों की आवाज को प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा।
इस अवसर पर पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों एवं जिला इकाई के पदाधिकारियों ने भी सुरेंद्र विवेक को शुभकामनाएं दीं। बधाई देने वालों में पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शमशाद आलम,श्रम प्रकोष्ठ अध्यक्ष ओमप्रकाश पासवान,छात्र प्रकोष्ठ अध्यक्ष मनीष सूर्य भारती, संसदीय बोर्ड अध्यक्ष अमित सिंह,युवा जिला अध्यक्ष मोहम्मद मुकारीफ,चिकित्सा प्रकोष्ठ अध्यक्ष नीरज राय, नगर अध्यक्ष जोगबनी रमेश पासवान, जिला सचिव मोहम्मद रईस आलम,जिला सचिव रवि कुमार ठाकुर,प्रखंड अध्यक्ष रानीगंज प्रकाश पासवान, प्रखंड अध्यक्ष कुर्साकांटा विद्यानंद पासवान, रामेश्वर पासवान, अजय शर्मा,चांदनी देवी,शिखा देवी,अनिता देवी के अलावे सभी प्रखंड के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि सुरेंद्र विवेक के नेतृत्व में लोजपा (रामविलास) बिहार की राजनीति में नई पहचान बनाएगी और संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूती मिलेगी।
जोकीहाट में रक्षाबंधन की धूम: बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी, उमड़ा अटूट प्रेम
जोकीहाट:अररिया। रक्षाबंधन के अवसर पर शुक्रवार को जोकीहाट प्रखंड क्षेत्र में भाई-बहन के प्रेम और स्नेह की खूबसूरत तस्वीर देखने...






















