बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सहमति के बाद अररिया जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष मो. मासूम रेजा ने जोकीहाट विधानसभा क्षेत्र के लिए मोहम्मद नदीम गाजी को मीडिया कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया है। इस संबंध में 25 अगस्त 2026 को पत्र जारी किया गया।नवनियुक्त मीडिया कोऑर्डिनेटर मोहम्मद नदीम गाजी को कांग्रेस पार्टी की विचारधारा, कार्यक्रमों एवं गतिविधियों को प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया के माध्यम से आम लोगों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यक्रमों के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए मीडिया के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने की अपेक्षा की गई है।नदीम गाजी के मीडिया कोऑर्डिनेटर बनाए जाने पर स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने खुशी जताई है। कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में जोकीहाट विधानसभा क्षेत्र में पार्टी की गतिविधियों और कार्यक्रमों को मीडिया के माध्यम से प्रभावी ढंग से लोगों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।गौरतलब है कि मोहम्मद नदीम गाजी सिसौना गांव निवासी पूर्व जिला पार्षद सह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोहम्मद अय्युब के पुत्र हैं। उनके पिता मोहम्मद अय्युब जोकीहाट विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव भी लड़ चुके हैं।
जोकीहाट में रक्षाबंधन की धूम: बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी, उमड़ा अटूट प्रेम
जोकीहाट:अररिया। रक्षाबंधन के अवसर पर शुक्रवार को जोकीहाट प्रखंड क्षेत्र में भाई-बहन के प्रेम और स्नेह की खूबसूरत तस्वीर देखने...






















