समस्तीपुर/दलसिंहसराय
(राज कुमार सिंह)
रक्षा बंधन त्योहार महज़ एक कलाई पर बंधन बांधना मात्र नहीं, बल्कि स्नेह,भाईचारगी के एक अटूट विश्वास को जन्म देती है। मज़हब कोई भी हो, धर्म कोई हो रिश्ता अगर स्नेह और विश्वास का है, तो फिर खूनी रिश्तों पर भी वरीयता प्राप्त करती है। ऐसे ही रक्षा बंधन, दलसिंहसराय में भी देखने को मिली जब दो हिंदू बहन ने मुंह बोली मुस्लिम एक भाई को राखी बांधी और तिलक लगाई। नकीउर रहमान हाशमी ने बताया के एक समाज में रहते हुए हम एक दूसरे के दुख सुख में काम आते हैं तो फिर त्योहारों में हम एक दूसरे के साथ खुशियां क्यों न मनाएं। यही तो गंगा जमुनी तहजीब है जो हर समाज के लिए जरूरी है । शिक्षिका – प्रियदर्शनी कहती हैं मुंह बोला भाई अगर विश्वास पर खड़ा उतरे और रिश्तों के पवित्रता को समझे तो किसी को ये अधिकार नहीं है की मज़हब कोई हो उससे नफ़रत करे। भारत हमेशा एकता अखंडता पर विश्वास करता रहा है। समाज में इस तरह की मिशाल समाज और देश को मज़बूत करती है।
राजस्थान – अधिवक्ता को थप्पड़ मारने के मामले में ट्रैफिक डीएसपी एपीओ
नजरिया न्यूज़,किशनगढ़। राजस्थान के अजमेर जिले के किशनगढ़ में अधिवक्ता बाबूलाल बागोरिया को थप्पड़ मारने के मामले में पुलिस विभाग...

















