लखनऊ -नियमित रूप से बेहतर लिखने का प्रयास विद्यार्थी करें: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
अरुण सिंह, संवाददाता नजरिया न्यूज लखनऊ, 28अगस्त 2026।
विद्यार्थी सोशल मीडिया पर अनावश्यक समय व्यतीत करने के बजाय अच्छी और प्रेरणादायी पुस्तकें पढ़ने की आदत डालें और नियमित रूप से बेहतर लिखने का अभ्यास करें। यह इच्छा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की है। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर आयोजित स्नेहबंधन कार्यक्रम में विभिन्न जनपदों से आई बेटियों से राखी बंधवाई और उन्हें उपहार भेंट कर स्नेहाशीष दिया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने योगी आदित्यनाथ ने बेटियों से आत्मीय संवाद कर उनकी इच्छाओं, सपनों और भावनाओं को जाना तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए मंगलकामनाएं प्रेषित कीं।
बेटियों के साथ इस आत्मीय पल को मुख्यमंत्रीजी ने सेल्फी लेकर कैमरे में भी संजोया। मुख्यमंत्री आवास में रक्षाबंधन का यह अवसर स्नेह, विश्वास और सुरक्षा के संकल्प से जुड़ी भाई-बहन की पवित्र भावना का सुंदर प्रतीक बन गया।





















