नजरिया न्यूज़ जोगबनी:अररिया।
भारत-नेपाल सीमा पर जोगबनी में इंडियन कस्टम के कस्टम हाउस एजेंट (सीएचए) की पिछले दो दिनों से जारी हड़ताल के कारण कस्टम क्लियरेंस का काम बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इसके चलते बथनाहा-जोगबनी आईसीपी मार्ग पर मालवाहक ट्रकों की लंबी कतार लग गई है।
कस्टम क्लियरेंस नहीं होने के कारण बड़ी संख्या में मालवाहक वाहन सड़क पर खड़े हैं। वाहन चालकों और परिवहन व्यवसायियों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। इससे भारत-नेपाल सीमा पर मालवाहक वाहनों की आवाजाही प्रभावित होने के साथ ही आयात-निर्यात कारोबार पर भी असर पड़ने की आशंका है।
स्थिति जल्द सामान्य नहीं हुई तो आने वाले दिनों में वाहनों की कतार और लंबी हो सकती है तथा आईसीपी मार्ग पर जाम की समस्या गंभीर रूप ले सकती है। वाहन चालकों एवं परिवहन व्यवसायियों ने जिला प्रशासन के अधिकारियों से मामले में शीघ्र हस्तक्षेप कर कस्टम क्लियरेंस व्यवस्था सामान्य कराने की मांग की है।
पलासी जमीन के फर्जी केवाला का आरोप, 19 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
संजय ठाकुर संवाददाता पलासी अररिया पलासी थाना क्षेत्र के ककोड़वा निवासी मो. काशिम ने जमीन की धोखाधड़ी, जालसाजी और कूटरचित...
















